गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पटेल की जयन्ती प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मनाएगा रालोद

None 2023-10-30 17:57:56
पटेल की जयन्ती प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मनाएगा रालोद


शाह टाइम्स ब्यूरो
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल द्वारा कल 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मनाई जाएगी जिसमें पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर मार्ल्यापण के पश्चात विचार गोष्ठी आदि कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिला एवं महानगर इकाई द्वारा किसानों की समस्याओं और किसानों की फसल पर एमएसपी की गारण्टी की मांग को लेकर सभी जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रदेश की महामहिम राज्यपाल को 6 सूत्रीय मांग का ज्ञापन भी दिया जायेगा।श्री दुबे ने कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी कल पटेल जयन्ती पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के विचारों, कार्यक्रमों और नीतियों को प्रचारित एवं प्रसारित करने में सदैव अग्रणी रहा है। उप्र में किसानों की बहुत बड़ी आबादी गन्ना और आलू का उत्पादन करती है। किन्तु सरकार द्वारा किसानों को लाभकारी मूल्य न दिये जाने किसानों की दशा खराब है। सरकार ने 2022 तक किसान की आमदनी दुगुनी करने का लक्ष्य रखा था, किन्तु 2023 तक भी किसानों की आमदनी दुगुनी तो दूर किन्तु लागत चार गुना बढ़ गयी है। श्री दुबे ने बताया कि महामहिम राज्यपाल को दिये जाने वाले ज्ञापन में गन्ना मूल्य 400रू/ कुन्तल किये जाने तथा आलू, धान सहित सभी कृषि उत्पादों का लाभकारी मूल्य तय कर एमएसपी पर कानून बनाए जाने, धान की फसल खेत में पानी के अभाव में सूखने का सर्वे कराकर राहत प्रदान करने, धान को सूखने से बचाने के लिए किसानों द्वारा प्रयोग की गयी बिजली पर बिजली विभाग द्वारा लगाए गए जुर्माने को तत्काल माफ करने व किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली प्रदान करने एवं आवारा जानवरों से किसानों को निजात दिलाए जाने की मांगे प्रमुख हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर