गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

एमपी-राजस्थान में भी विस चुनाव लड़ेगा रालोद

None • 2023-08-19 22:17:03
एमपी-राजस्थान में भी विस चुनाव लड़ेगा रालोद

जयपुर में जयंत चौधरी करेंगे बैठक

अभी पार्टी विधायक सुभाष गर्ग हैं मंत्री

नई दिल्ली। रालोद ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि रालोद इन दोनों राज्यों में कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ना चाहती है। जबकि सपा ने अभी तक गठबंधन में चुनाव लड़ने का कोई संकेत नहीं दिया है।
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने विधानसभा चुनाव लड़ने पर कहा कि इन दोनों राज्यों में हमने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पहले भी हमने इन राज्यों में चुनाव लड़ा है। इस बार कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। हम सीटों को लेकर जल्द बातचीत करेंगे। त्यागी ने बताया कि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी जल्द ही जयपुर में राज्य स्तरीय सम्मेलन करने जाएंगे। इससे पहले बीते चुनाव में भी कांग्रेस के साथ रालोद ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था। तब पार्टी ने दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और एक सीट पर जीत दर्ज की थी। रालोद के टिकट पर राजस्थान के भरतपुर विधानसभा सीट पर सुभाष गर्ग ने जीत दर्ज की थी।

सुभाष गर्ग अभी वर्तमान में भरतपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। साथ ही राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री भी हैं। हालांकि बीते दिनों में रालोद और बीजेपी के बीच गठबंधन की चर्चा काफी तेज हुई है। लेकिन अब जयंत चौधरी ने खुद इन अटकलों का खंडन कर दिया है।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर