सोमवार, 24 August 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Book Your Ads With Shah Times
None

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से दस लाख रूपये की लूट

None 2024-06-03 22:46:37
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से दस लाख रूपये की लूट

अपराधियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर ग्राहकों और बैंककर्मियों को बंधक बना लिया।

छपरा (Shah Times)।बेखौफ अपराधियों ने सेंट्रल बैंक की शाखा से 10 लाख कैश लूटकर फरार हो गए। लोकसभा चुनाव 2024 के मतगणना के पूर्व हुए इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सारण एसपी कुमार आशीष ने घटना की पुष्टि की है। बिहार में सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से दस लाख रूपये लूट लिये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि 12 की संख्या में अपराधियों ने अपहर गांव स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर ग्राहकों और बैंककर्मियों को बंधक बना लिया। अपराधियों ने बैंक के कैशियर के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देने के साथ ही बैंक से लगभग 10 लाख रुपए की राशि लूट ली और फरार हो गये।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मढ़ौरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राम नरेश पासवान, अमनौर और भेल्दी थाना की पुलिस बैंक में पहुंच कर मामले की जांच करने के बाद घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

-->

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर