शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

सिक्सर मारने के मामले में क्रिस गेल से प्रेरणा लेता हूं: रोहित शर्मा

None • 2023-10-12 15:17:54
सिक्सर मारने के मामले में क्रिस गेल से प्रेरणा लेता हूं: रोहित शर्मा

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि वह छक्के मारने के मामले में क्रिस गेल (chris gayle) से प्रेरणा लेते है।

भारत बनाम अफगानिस्तान मुकाबले में कल जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बल्लेबाजी करने उतरे तो वह क्रिस गेल (chris gayle) के 553 छक्कों से सिर्फ दो छक्के पीछे थे। उन्होंने शुरुआती 31 गेंदों में ही तीन छक्के लगाकर क्रिस गेल (chris gayle) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। मुकाबले को आठ विकेट से जीतने के बाद रोहित ने बीसीसीआई टीवी से बातचीत में कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इतने छक्के मारेंगे। वह छक्के मारने के मामले में गेल से प्रेरणा लेते हैं।

उन्होंने कहा, “जब मैंने खेलना शुरू किया था तो मैंने नहीं सोचा था कि मैं अकेले इतने छक्के मार सकूंगा। हां, मैंने वर्षों से इस पर काम किया है और मैं इससे ख़ुश हूं। हालांकि मैं जिस तरह का इंसान हूं, इससे संतुष्ट नहीं रहूंगा और ऐसा करना जारी रखूंगा। यह मेरे लिए छोटी-छोटी ख़ुशियों का एक पल है।”

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

रोहित ने कहा, “यूनिवर्स बॉस (गेल) तो यूनिवर्स बॉस हैं। मैंने तो उनके किताब से बस एक पन्ना निकाला है। हमने देखा है कि वह सिक्स हिटिंग मशीन है और ऐसा वह वर्षों से करते आ रहे हैं। हम एक ही नंबर (45 नंबर) की जर्सी पहनते हैं। मुझे पता है कि वह ख़ुश होंगे क्योंकि इसी जर्सी नंबर 45 ने ही उनका रिकॉर्ड तोड़ा है।”

गेल ने भी रोहित को सोशल मीडिया (social media) प्लेटफार्म एक्स पर बधाई दी है, जिस पर भारतीय कप्तान ने चतुराई भरा जवाब भी दिया है।

रोहित ने गेल से 30 मैच कम 453 मैचों में 553 छक्के मारे है जबकि क्रिस गेल (chris gayle) के नाम 483 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 553 छक्के हैं। रोहित ने कहा कि वह अपने इस रिकॉर्ड से चकित हैं।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर