गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कांग्रेस की करारी शिकस्त का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की सुगबुगाहट

None 2023-12-03 18:28:19
कांग्रेस की करारी शिकस्त का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की सुगबुगाहट

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने हिन्दी जबान के तीन अहम राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (bjp) से मिली करारी शिकस्त के बीच एक बार फिर से इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (evm) पर अंगुली उठानी शुरू कर दी है और उसके कुछ नेताओं का सुझाव है कि ईवीएम की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में रविवार को मतगणना में कांग्रेस की हार को स्पष्ट देखते हुए पार्टी मुख्यालय पर उसके कार्यकर्ताओं ने ‘ईवीएम का इस्तेमाल बंद करो!’ ‘ईवीएम से एक बार फिर लोकतंत्र हुआ शर्मशार’ जैसे नारे लिखी तख्तियां को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

पांच राज्यों में से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में नवंबर में विधानसभा चुनावों की मतगणना आज सुबह शुरू हुई जबकि मिजोरम में सोमवार को मतगणना होगी। इन चुनावों में ईवीएम से मतदान कराये गये थे।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा है कि लोकतंत्र पर देश का भरोसा बना रहे इसलिए ईवीएम का इस्तेमाल रोकने पर विचार की जरूरत है। ईवीएम को लेकर राजनीतिक दल सवाल पहले भी उठाते रहे हैं। ऐसा नहीं हो सकता कि जमीन पर जनता का रुख भिन्न हो, जनता की मनसा अलग हो और जब चुनाव परिणाम आना शुरू होते हैं तो परिणाम कुछ अलग बोलते हैं इसलिए ईवीएम बन्द करने पर मन्थन किया जाना चाहिए।

वोटों की गिनती शुरू होने से पहले ही कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने एक पुरानी खबर को शेयर किया जिसमें भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग का उल्लेख है। श्री सिंघवी ने लिखा 'सोचा याद दिला दूं'।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर