गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आतंकी हमले से दहला रूस, कई पुलिसकर्मियों सहित 15 लोगो की मौत

None 2024-06-24 18:11:59
आतंकी हमले से दहला रूस, कई पुलिसकर्मियों सहित 15 लोगो की मौत

रूस रविवार की शाम को हुए भीषण आतंकी हमले से दहल गया। इस हमले में 15 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। जिनमे एक पादरी भी शामिल है। वहीं सुरक्षाबलों ने हमले को अंजाम देने वाले 6 आतंकियों को ढेर कर दिया।

Moscow,(Shah Times)। दरअसल रूस के उत्तरी ककेशस क्षेत्र दागिस्तान में रविवार की आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले के दौरान आतंकियों ने एक सिनेगॉग, दो चर्च और एक पुलिस पोस्ट को अपना निशाना बनाया। इस हमले में 14 पुलिसकर्मी और एक पादरी सहित 15 लोगों की मौत की खबर मिल रही है। वहीं दो दर्जन से अधिक लोग घायल घायल बताए जा रहे हैं। रूसी सुरक्षाबलों ने आतंकी हमले को अंजाम देने वाले 6 आतंकियों को मार गिरा या है।

दागिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि हथियारों से लैश एक समूह ने कैस्पियन सागर पर स्थित डर्बेंट शहर में एक सिनेगॉग और एक चर्च पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में दोनों जगहों पर आग लग गई। लगभग इसी समय माखचकाला में एक चर्च और एक यातायात पुलिस पोस्ट पर भी हमला किया गया।गवर्नर ने बताया कि इन हमलों के बाद पुलिसकर्मियों और से की गई जवाबी कार्रवाई में 6 आतंकियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है की इन आतंकी हमलों की अभी तक किसी संगठन या समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

आपको बता दे की इस आतंकी हमले में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के दक्षिणी प्रांत में दो चर्च, एक सिनेगॉग यहूदी पूजा स्थल और एक पुलिस पोस्ट पर हमला किया गया। इन क्षेत्रों में लगातार सोमवार, मंगलवार और बहुधवार को तीन दिन तक शोक दिवस मनाया जाएगा।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दागिस्तान प्रांत के एक अधिकारी को हिरासत में लिया गया है। इन हमलों में हिरासत में लिए गए अधिकारी के बेटे की संलिप्तता बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डेरबेंट के चर्च में मारे गए पादरी की पहचान 66 वर्षीय फादर निकोले के रूप में हुई है। बताया जा रहा की आतंकियों ने पादरी की गला रेतकर हत्या की है। रूसी अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इन हमलों में 12 पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर