गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सहारा इंडिया ग्रुप के चेयरमैन सुब्रतो राय सहारा का निधन

None 2023-11-15 08:11:07
सहारा इंडिया ग्रुप के चेयरमैन सुब्रतो राय सहारा का निधन

लखनऊ । ‘सहारा इंडिया’ ग्रुप के प्रबंध कार्यकर्ता एवं चेयरमैन सुब्रत राॅय सहारा का मंगलवार देर रात मुबंई के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

सुब्रत राॅय करीब 75 साल के थे। सहारा समूह द्वारा यहां जारी एक बयान में बताया गया है कि रॉय को स्वास्थ्य में गिरावट के बाद 12 नवंबर को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था। आज रात करीब साढ़े दस बजे उन्होने अंतिम सांस ली। रॉय मेटास्टैटिक घातकता, उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित थे। उनके अंतिम संस्कार की सूचना बाद मे दी जायेगी।

सहारा इंडिया परिवार के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा के निधन पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

यादव ने मंगलवार रात ट्वीट कर कहा “ सहारा सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने। भावभीनी श्रद्धांजलि।”

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी सहारा समूह के अध्यक्ष के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये कहा “ सहारा सुब्रत रॉय जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

गौरतलब है कि सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रत राय सहारा का मंगलवार देर रात मुबंई के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।

सहारा परिवार ने अपने अध्यक्ष के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये कहा “ राॅय की क्षति पूरे सहारा इंडिया परिवार को गहराई से महसूस होगी। सहारा जी उन सभी के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति, मार्गदर्शक और प्रेरणा के स्रोत थे जिन्हें उनके साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। सहारा इंडिया परिवार सहारा की विरासत को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और हमारे संगठन को आगे बढ़ाने में उनके दृष्टिकोण का सम्मान करना जारी रखेगा।”

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर