शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सपा सरकार को झटका, बीजेपी में शामिल होंगे साहब सिंह सैनी

None 2023-07-22 16:45:35
सपा सरकार को झटका, बीजेपी में शामिल होंगे साहब सिंह सैनी

भाजपा के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे पार्टी में शामिल होने की कोई शर्त नहीं रखीजो भी पार्टी का आदेश-निर्देश होगा वह उन्हें सिरोद्धार्य होगा

सहारनपुर। पश्चिम की राजनीति में खासा दखल रखने वाले समाजवादी पार्टी (SP) नेता और पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी (Sahab Singh Saini) सोमवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सैनी ने शनिवार शाम पत्रकारों को बताया कि वह सोमवार को लखनऊ (Lucknow) में भाजपा (BJP) के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में भाजपा (BJP) में शामिल होंगे। उन्होंने पार्टी में शामिल होने की कोई शर्त नहीं रखी है। जो भी पार्टी का आदेश-निर्देश होगा वह उन्हें सिरोद्धार्य होगा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Western UP) के सहारनपुर (Saharanpur) और मुरादाबाद मंडलों में सैनी बिरादरी के मतदाताओं की अच्छी-खासी संख्या है। इस बिरादरी की सोच कट्टर हिंदूवादी और राष्ट्रवादी है। सभी दलों ने इस बिरादरी को समय-समय पर भरपूर भागीदारी दी है। पांच दिसंबर 2022 को सहारनपुर मंड़ल (Saharanpur Circle) की खतौली विधान सभा (Khatauli Legislative Assembly) सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी (पूर्व प्रधान कवाल) पत्नी पूर्व विधायक विक्रम सैनी सपा समर्थित रालोद उम्मीदवार गुर्जर बिरादरी के मदन भैय्या से 22 हजार वोटों से भारी अंतर से चुनाव हार गई थी।

भाजपा (BJP) की सारी रणनीति और उसके सारे स्टार प्रचारक भाजपा को खतौली सीट पर जीत नहीं दिला पाए थे। तभी से भाजपा (BJP) के रणनीतिकार इस बिरादरी के दूसरे दलों में स्थापित नेताओं को भाजपा (BJP) में लाने को जुट गए थे। विधान सभा चुनाव 2022 के ऐन मौके पर सहारनपुर (Saharanpur) की नकुड़ सीट से विधायक और योगी सरकार में मंत्री डा. धर्मसिंह सैनी और स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा छोड़कर सपा में चले गए थे। नकुड़ सीट से भाजपा (BJP) के नए और गुर्जर उम्मीदवार मुकेश चौधरी से मात्र कुछ सौ वोटों से हार गए थे। उसी चुनाव में भाजपा (BJP) ने डा. धर्मसिंह सैनी के विकल्प के तौर पर बेहट क्षेत्र के कांग्रेस विधायक नरेश सैनी को तोड़कर भाजपा (BJP) टिकट पर चुनाव लड़ाया था लेकिन नरेश सैनी चुनाव में परास्त हो गए थे।

खतौली उपचुनाव के मौके पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश भाजपा (BJP) अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने डा. धर्मसिंह सैनी की भाजपा में वापसी तय करा दी थी। लेकिन स्थानीय नेताओं के विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तब धर्मसिंह सैनी की भाजपा में ज्वाइनिंग टलवा दी थी। अभी तक भी डा. धर्मसिंह सैनी को लेकर संशय बना हुआ है। इसी बीच भाजपा (BJP) के सैनी बिरादरी के स्थानीय नेताओं ने सहारनपुर के सैनी बिरादरी के नेता अखिलेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे साहब सिंह सैनी को भाजपा (BJP) में शामिल करने के लिए तैयार कर लिया है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी और खुद साहब सिंह सैनी ने शनिवार को बताया कि वह सोमवार 24 जुलाई को लखनऊ में भाजपा (BJP) में शामिल होंगे। उनकी ज्वाइनिंग को लेकर उत्तर प्रदेश भाजपा के महामंत्री संगठन धर्मपाल सैनी, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सहारनपुर के स्थानीय नेता राज्य मंत्री जसवंत सैनी, राज्यमंत्री बृजेश रावत, विधायक मुकेश चौधरी, विधायक देवेंद्र निम, नगर विधायक राजीव गुंबर आदि सभी राजी हैं।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के सैनी बिरादरी के बड़े नेता और मायावती सरकार में मंत्री और राज्यसभा सदस्य रहे राजपाल सैनी (Rajpal Saini) ने आज कहा कि भाजपा (BJP) नेतृत्व उनको पार्टी में लेने के लिए अप्रोच कर रहा है। लेकिन वह अभी भाजपा (BJP) में शामिल होने नहीं जा रहे हैं। राजपाल सैनी 2022 विधान सभा चुनाव में खतौली सीट पर रालोद समर्थित सपा उम्मीदवार से उन्हें भाजपा के विधायक एवं उम्मीदवार विक्रम सैनी के सामने पराजय का सामना करना पड़ा था हालांकि राजपाल सैनी (Rajpal Saini) ने करीब 87 हजार वोट प्राप्त किए थे। अब देखना यह है कि क्या सैनी बिरादरी के किसी दमदार नेता को लोक सभा भाजपा का चुनाव लड़ाती है अथवा वह पिछड़ी बिरादरियों की गोलबंदी के लिए सैनी बिरादरी के नेताओं को साथ लाने की कवायद कर रही है।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर