शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

4 करोड़ से ऊपर के मकानों की बिक्री हुई दोगुनी, दिल्ली-एनसीआर में देखी गई सबसे अधिक ग्रोथ

None 2023-11-30 13:14:43
4 करोड़ से ऊपर के मकानों की बिक्री हुई दोगुनी, दिल्ली-एनसीआर में देखी गई सबसे अधिक ग्रोथ

दिल्ली। पिछले कुछ समय से लक्जरी घरों की मांगों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। जनवरी और सितंबर 2023 के बीच भारत के सात प्रमुख शहरों में 4 करोड़ रुपये और उससे अधिक मूल्य के लक्जरी घरों की बिक्री साल-दर-साल 97 प्रतिशत बढ़ी है। रियल एस्टेट फर्म (Real estate firm) सीबीआरई की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस अवधि में कुल लक्जरी आवास बिक्री (luxury housing sales) में 90 प्रतिशत हिस्सेदारी दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और हैदराबाद (Mumbai and Hyderabad) की रही। इस बिक्री में दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) का हिस्सा 37 फीसदी, मुंबई का 35 फीसदी और हैदराबाद का 18 फीसदी रहा जबकि शेष 4 प्रतिशत हिस्सा पुणे का रहा।

कई ऐसे कारण हैं जिससे लक्जरी आवास की बिक्री में वृद्धि हुई है, जिसमें एक मजबूत अर्थव्यवस्था, बढ़ती डिस्पोजेबल आय, उन्नत जीवन स्तर की आकांक्षा और प्रमुख मेट्रोपोलिटन क्षेत्रों में लक्जरी आवासों की कमी शामिल है। सीबीआरई की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर से दिसंबर के फेस्टिव सीजन में लक्जरी आवास बिक्री में और वृद्धि देखने की उम्मीद है। साथ ही अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पहली बार लग्जरी घर खरीदने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

सीबीआरई की रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्थिक विकास, अनुकूल नियामक उपायों और बदलती जीवनशैली प्राथमिकताओं के कारण प्रीमियम और लक्जरी हाउसिंग सेगमेंट में आवासीय बिक्री और नए लॉन्च में वृद्धि देखी जाएगी, जो संभावित रूप से 2023 में 10 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाएगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चूंकि बॉयर्स कोविड के बाद अधिक विस्तृत जीवन शैली चाहते हैं, जिससे स्मार्ट होम तकनीक और डेवलपर-समर्थित प्रोत्साहनों की आमद से लक्जरी घरों की बिक्री में तेजी आ रही है। सीबीआरई ने कहा कि यह उछाल हाई नेट वर्थ वाले व्यक्तियों (एचएनआई) और एनआरआई के बीच लक्जरी घरों की बढ़ती मांग से प्रेरित है, जो सुरक्षित और फायदेमंद निवेश के अवसर तलाशते हैं।

लक्जरी घरों की मांगों में वृद्धि को लेकर डेवलपर्स की क्या है राय

क्रेडाई एनसीआर के अध्यक्ष एवं गौड़ ग्रुप के चेयरमैन मनोज गौड़ (Manoj Gaur) ने कहा, हमें लगता है कि इस वृद्धि का प्रमुख कारण बॉयर्स की बढ़ती आकांक्षाएं और मजबूत भारतीय अर्थव्यवस्था है। खासकर कोविड के बाद लोगों को बड़े स्थानों की जरूरतें बढ़ी है। डेवलपर्स भी अब बॉयर्स को ध्यान में रखकर ही इस तरह के परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

काउंटी ग्रुप (county group) के डायरेक्टर अमित मोदी (Amit Modi) का कहना है कि युवाओं की मकान खरीदते समय कई तरह की आकांक्षाएं होती हैं। खासकर उन्हें लक्जरी घरें सबसे अधिक आकर्षित करती है। इसमें कोई संदेह नहीं कि तेजी से शहरीकरण, बेहतर सामर्थ्य और लोगों की आकांक्षाएं बढ़ने के कारण लक्जरी आवास क्षेत्र में बिक्री आगे भी बनी रहेगी।

एसकेए ग्रुप के डायरेक्टर संजय शर्मा (Sanjay Sharma) का कहना है कि लोगों की बदली जरूरतों ने महंगे घरों की मांग बढ़ाया है। उनके मुताबिक, साथ ही लोगों की इनकम बढ़ने के साथ महंगे घरों के शौकीन लोगों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा मेट्रो सिटी में मिल रही बेहतरीन सुविधाएं भी लोगों को आकर्षित कर रही है। आने वाले समय में भी महंगे घरों की मांग बनी रहेगी।

मिग्सन ग्रुप (Migson Group) के मैनेजिंग डायरेक्टर यश मिगलानी का कहना है कि कोविड के बाद मांग बढ़ने से लक्जरी आवासीय सिगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। डेवलपर्स भी बॉयर्स के पसंद को ध्यान में रख रही है जिससे इस सेगमेंट में आपूर्ति भी बेहतर हुई है। इसमें कोई संदेह नहीं कि कोविड के बाद बॉयर्स अब बड़ा और बेहतर घर खरीदने पर लगातार जोर दे रहे हैं।

https://shahtimesnews.com/anju-alias-fatimas-return-home-from-pakistan

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर