गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सलमान खान 29वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शिरकत के लिए पहुंचे

None 2023-12-05 15:39:41
सलमान खान 29वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शिरकत के लिए पहुंचे

कोलकाता। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) 29वें कोलकाता अतंरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (29th Kolkata International Film Festival) में शामिल होने के लिए महानगर पहुंचे गये हैं।

इस महोत्सव का उद्घाटन पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की उपस्थिति में मंगलवार शाम को नेताजी इंडोर स्टेडियम (Netaji Indoor Stadium) में होगा।

https://twitter.com/SalmansDomain/status/1731900955187183984?t=uIRxIE7bVHnhRskFsrlMlw&s=19

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

महोत्सव समिति के अध्यक्ष राज चक्रवर्ती (Raj Chakraborty) ने बताया कि आठ दिवसीय मेगा फेस्टिवल में 39 विभिन्न देशों की लगभग 219 फिल्में, 72 फीचर फिल्में और केआईएफएफ की विभिन्न प्रतियोगिता श्रेणियों में 50 लघु फिल्में और वृत्तचित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। इस दौरान, सलमान खान (Salman Khan) के अलावा, दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और कमल हसन भी उपस्थित होने वाले हैं और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

राज्य मंत्री और केआईएफएफ के मुख्य सलाहकार अरूप बिस्वास के अनुसार, दुनिया भर से तेरह फिल्में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता (Innovation in Moving Images) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक गोल्डन रॉयल बंगाल ट्रॉफी के लिए क्रमशः 51 लाख रुपये और 21 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी। महानायक उत्तम कुमार और तनुजा अभिनीत 1963 की बंगाली क्लासिक डेया नेया, उद्घाटन फिल्म होगी। बंगाली पैनोरमा अनुभाग पहली बार प्रतिस्पर्धी होगा जिसमें विजेता के लिए 7.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि होगी।

https://shahtimesnews.com/pakistani-daughter-will-become-indias-daughter-in-law-javeria-khan-crossed-wagah-border-to-marry-sameer/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर