गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सलमान खान की नैचुरल एक्टिंग और ईमानदारी ने किया कमाल

None 2025-03-13 12:07:57
सलमान खान की नैचुरल एक्टिंग और ईमानदारी ने किया कमाल

सिनेमैटोग्राफर थिरुनावुक्करासु ने सलमान खान की नैचुरल एक्टिंग और ईमानदारी की तारीफ की। जानिए फिल्म 'सिकंदर' में उनकी परफॉर्मेंस की खास बातें।

मुंबई, (Shah Times) सिनेमैटोग्राफर एस. थिरुनावुक्करासु ने सलमान खान की नैचुरल एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। थिरुनावुक्करासु, जो फिल्म 'सिकंदर' पर काम कर रहे हैं, ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में सलमान खान को "सबसे बेहतरीन एक्टर्स" में से एक बताया है। उन्होंने कहा कि सलमान जिस तरह स्वाभाविक और ईमानदारी के साथ अपने इमोशंस को पर्दे पर दिखाते हैं, वह वाकई काबिले-तारीफ है।

सलमान की एक्टिंग में है सच्चाई और ईमानदारी

थिरुनावुक्करासु ने सलमान की एक्टिंग के बारे में बात करते हुए कहा, "सलमान की सबसे खास बात उनकी सच्चाई है। वह अपने इमोशंस को बहुत ईमानदारी से पर्दे पर उतारते हैं। सेट पर मैंने कई बार उनसे कहा कि बस खुद को एक्सप्रेस करो, एक्टिंग से ज्यादा असरदार वही होगा।"

उन्होंने यह भी कहा कि सलमान को कैमरा एंगल, लाइटिंग या अपने लुक्स की कोई टेंशन नहीं रहती। "सलमान को इस बात की चिंता नहीं रहती कि कैमरा किस एंगल पर है या वह कैसे दिख रहे हैं, जो ज्यादातर एक्टर्स के लिए बड़ी चिंता होती है। यही उन्हें सबसे अलग और खास बनाता है।"

सलमान को अपनी टीम पर है गहरा भरोसा

थिरुनावुक्करासु ने सलमान के साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताया। उन्होंने कहा, "सलमान को अपनी टीम पर पूरा भरोसा होता है, खासकर सिनेमैटोग्राफर पर। यही वजह है कि मेरे लिए सलमान के साथ काम करना बेहद आसान और मजेदार रहा। सेट पर उनके साथ एक मजबूत अंडरस्टैंडिंग बनी, जो काम को और आसान बना देती है।"

फिल्म 'सिकंदर' में मिलेगा इमोशनल गहराई और सामाजिक संदेश

थिरुनावुक्करासु ने ए.आर. मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिकंदर' के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "फिल्म में गहरी इमोशनल कहानी के साथ एक मजबूत सोशल मैसेज छुपा है। सिकंदर असल में एक एंटरटेनर फिल्म है, लेकिन इसके दिल में एक अहम सामाजिक मुद्दा छुपा है।"

ईद 2025 पर बड़े पर्दे पर लौटेंगे सलमान

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ईद 2025 पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और निर्देशन ए.आर. मुरुगादॉस ने किया है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर