गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की लोकसभा चुनाव में जनमत बनाने में बड़ी भूमिका होगी

None 2024-01-04 11:43:23
समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की लोकसभा चुनाव में जनमत बनाने में बड़ी भूमिका होगी

धर्म जाति से ऊपर उठकर पीडीए चुनाव में संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए केन्द्र की भाजपा सरकार को हटाएगा: अखिलेश

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (SP) के राज्य मुख्यालय, लखनऊ (Lucknow) में आज दूसरे दिन भी समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा लोक गायन, गीत, संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सभी कलाकारों को नववर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कलाकारों के गीत देर तक सुनते रहे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का सांस्कृतिक प्रकोष्ठ बहुत समृद्ध है।

इस प्रकोष्ठ की आगामी लोकसभा चुनाव (Upcoming Lok Sabha Elections) में जनमत बनाने में बड़ी भूमिका होगी। यादव ने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सभी कलाकारों को आव्हान किया कि वे प्रकोष्ठ के संयुक्त कार्यक्रम से पूरे प्रदेश में दर-दर जाकर अलख जगा दें जिससे भाजपा सरकार से छुटकारा मिले। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं हिंदी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में यश भारती सम्मान से कलाकारों, लेखकों तथा अन्य क्षेत्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया था। उन्हें पेंशन देने की भी व्यवस्था की गई थी। भाजपा सरकार ने आते ही इसे रद्द कर दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने कला-संस्कृति (Art-culture) का जो अपमान किया है उससे सभी कलाकारों को अपने गायन से भाजपा के खिलाफ जनमत बनाना और सत्ता से बेदखल करने के लिए जनता को जागरूक करना है। कलाकार अपने कार्यक्रमों से समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाकर लोकतंत्र बचाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। इस बार धर्म जाति की लड़ाई से ऊपर उठकर लोकसभा चुनाव में संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए पीडीए केन्द्र की भाजपा सरकार को हटाएगा कलाकारों ने संकल्प लिया कि अखिलेश यादव को पूरी ताकत से दिल्ली पहुंचाएंगे। जनता का भरोसा अखिलेश जी पर है। वही सबके आशा केन्द्र हैं।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

कार्यक्रम का संचालन समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव (Kashinath Yadav) और प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी (Dharmendra Solanki) ने किया। समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के दर्जनों राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी और समाजवादी आंदोलन से जुड़े गीत-संगीत और नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सपेरों ने बीन की धुनपर अपना नृत्य पेश किया।

इस अवसर पर सर्वश्री बलराम यादव, राजेंद्र चौधरी एवं दुर्गा प्रसाद यादव, अभिषेक मिश्रा, (पूर्व कैबिनेट मंत्री) प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सहित पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह एवं कनकलता सिंह पुत्री स्वर्गीय मोहन सिंह, रविदास मेहरोत्रा विधायक, संग्राम सिंह यादव विधायक, विधायक आशु मलिक एवं आनंद माधव, जयशंकर पाण्डेय पूर्व विधायक, लल्लन यादव एवं राकेश यादव गुड्डू पूर्व एमएलसी, मोहम्मद एबाद, वीरपाल सिंह यादव, इमाम टीले वाली मस्जिद समेत बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

https://shahtimesnews.com/op-rajbhar-met-amit-shah/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर