गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

समाजवादी पार्टी ने 6 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा, मीरापुर का जिक्र नहीं

None • 2024-10-09 13:45:15
समाजवादी पार्टी ने 6 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा, मीरापुर का जिक्र नहीं
कांग्रेस अभी भी गठबंधन के लिए पांच सीटों पर अपना दावा ठोक रही है, लेकिन उससे पहले ही समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। यानी अब कांग्रेस को उसकी मांग के मुताबिक पांच सीटें मिलने की संभावना नहीं है।

लखनऊ,(Shah Times) । उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन सियासी पारा अभी से चढ़ गया है। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को 10 में से छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। लेकिन मुजफ्फरगर की मीरापुर सीट पर कोई घोषणा नहीं की है , हो सकता है यह सीट कांग्रेस के पाले में जाए।

सपा की इस घोषणा ने राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया है। छह प्रत्याशियों की पहली सूची में करहल सीट से प्रत्याशी के नाम की भी घोषणा की गई है।

लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई सीटों पर उपचुनाव की घोषणा अब किसी भी दिन हो सकती है। भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। सपा की ओर से घोषित प्रत्याशियों में करहल से तेज प्रताप सिंह यादव, सीसामऊ से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा और मझवां से ज्योति बिंद शामिल हैं।

हालांकि, दूसरी ओर कांग्रेस अभी भी गठबंधन के लिए पांच सीटों पर अपना दावा ठोक रही है, लेकिन उससे पहले ही सपा ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। यानी अब कांग्रेस को उसकी मांग के मुताबिक पांच सीटें मिलने की संभावना नहीं है। 

सूत्रों की मानें तो सपा ने इस उपचुनाव के लिए कांग्रेस को एक से दो सीटें देने का फैसला किया है। हालांकि, गठबंधन की तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है।

लेकिन सपा ने जिन सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है, उनमें से लगभग सभी सीटें उसके अपने सदस्यों के इस्तीफे के कारण खाली हुई हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने इन सीटों पर जीत दर्ज की थी। खास बात यह है कि प्रत्याशियों के ऐलान में सपा ने अपने पीडीए फॉर्मूले को ध्यान में रखा है। आपको बता दें कि भाजपा ने भी हर सीट पर तीन प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया है। जिसे जल्द ही पार्टी हाईकमान को भेजा जाएगा।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर