गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

दिल्ली के CM की हेल्थ रिपोर्ट जारी होते ही BJP और तिहाड़ जेल पर भड़के संजय सिंह

None 2024-07-15 13:48:28
दिल्ली के CM की हेल्थ रिपोर्ट जारी होते ही BJP और तिहाड़ जेल पर भड़के संजय सिंह

~Tanu

नई दिल्ली, (शाह टाइम्स)।
 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। आपको बता दें कि एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने BJP सरकार पर जेल में मुख्यमंत्री केजरीवाल के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया था। वहीं अब जेल प्रशासन ने आम आदमी पार्टी के दावों का खंडन करते हुए अरविंद केजरीवाल का हेल्थ अपडेट जारी किया गया है। आपको बता दें कि केजरीवाल का हेल्थ अपडेट आते ही एक बार फिर संजय सिंह ने BJP और तिहाड़ जेल प्रशासन पर हमला बोला है।

सूत्रों के मुताबिक आप सांसद संजय सिंह ने बात करते हुए कहा कि, पहली बात किसी भी मरीज की हेल्थ रिपोर्ट सार्वजनिक करनी कानूनी अपराध है और ऐसे में एक मुख्यमंत्री की हेल्थ रिपोर्ट जेल प्रशासन एक नहीं कई बार जारी कर चुका है। तो क्या इससे आप ये साबित कर रहे हैं कि आप अरविंद केजरीवाल के हेल्थ के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं साथ ही उनके जीवन के साथ खिलवाड़ करने के लिए गहरी साजिश रच रहे हैं।

आरोप लगाने के बाद संजय सिंह ने केजरीवाल की हेल्थ रिपोर्ट दिखाते हुए कहा कि, चलो अच्छा किया कि आपने ये रिपोर्ट जारी कर दी ये हमारे हक में है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की AIMS के डॉक्टरों ने जांच की और उन्होंने बताया कि उन्हें वेट लॉस की समस्या है, इसलिए उनका वजन कम हो रहा है। आगे बताया कि वह हाइपोग्लाइसेमिया के मरीज हैं, इस वजह से उनका शुगर लेवल 50 के नीचे 5 बार आया है, ये कोई सामान्य घटना नहीं है। 

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर