गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सौरमंडल में शनि फिर बन गया सबसे ज्यादा चंद्रमा वाला ग्रह

None 2023-05-15 23:47:44
सौरमंडल में शनि फिर बन गया सबसे ज्यादा चंद्रमा वाला ग्रह

Internatinal Desk

सौर मंडल (Solar System) में चंद्रमाओं की संख्या की दौड़ में शनि ग्रह (saturn) एक बार फिर बृहस्पति (Jupiter )को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर पहुंच गया है. ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय (UBC) के शोधकर्ताओं ने कहा कि नई खोजों का मतलब है कि शनि ने न केवल सबसे ज्यादा ज्ञात चंद्रमाओं 95 मान्यता प्राप्त चंद्रमाओं वाले बृहस्पति को पीछे छोड़ते हुए अपना ताज हासिल किया है, बल्कि यह 100 से ज़्यादा खोजे गए चंद्रमाओं वाला पहला ग्रह भी है।

हमारा सौर मंडल बेहद दिलचस्प राज से भरा हुआ है। साइंटिस्ट ब्रह्मांड में होने वाले हर एक हरकत पर पैनी नजर बनाए रखते हैं और वक्त वक्त पर ये अपडेट्स दुनिया के साथ शेयर भी करते हैं।

हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ही रहस्य उजागर किया है, जिसमें पता चला है कि हमारे सौरमंडल में शनि ग्रह ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। शनि के पास सबसे ज्यादा यानी 145 चंद्रमा हो चुके हैं।

ये किसी ग्रह के पास मिले अब तक के सबसे ज्यादा चंद्रमा में से है। शनि के पास अब ब्रहस्पति से भी 95 ज्यादा चंद्रमा हो चुके हैं। हाल ही में बृहस्पति के पास 12 नए चंद्रमा मिलने पर उसे सौर मंडल का सबसे ज्यादा चंद्रमाओं वाला ग्रह घोषित किया गया था। लेकिन अब उससे ये उपाधि शनि ने छीन ली है।

खगोलविदों ने चंद्रमाओं की खोज के लिए हवाई स्थित कनाडा-फ्रांस हवाई टेलीस्कोप का इस्तेमाल किया. इस टेलीस्कोप के द्वारा 2019 से 2021 तक डाटा जुटाया गया था. उससे चंद्रमाओं की गिनती की गई. इनमें से कुछ चांदों का आकार बहुत छोटा. कुछ का व्यास लगभग 2.5 किलोमीटर जितना है।

ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय (UBC) के खगोलशास्त्री प्रोफेसर ब्रेट ग्लैडमैन ने कहा कि शनि ने न केवल अपने चंद्रमाओं की संख्या को दोगुना कर लिया है, बल्कि अब सौर मंडल के बाकी ग्रहों की तुलना में भी सबसे ज्यादा चंद्रमा उसके पास हैं। अब इन्हें गैलिक, नॉर्स और कनाडाई इनुइट देवताओं के आधार पर नाम दिए ।

बताते चलें कि 62 नए चंद्रमाओं की खोज के साथ शनि के चंद्रमाओं की संख्या बढ़कर दोगुनी से भी ज्यादा यानी 121 हो गई है। शनि के 24 नियमित चंद्रमा हैं। ऐसे में ज्यादातर संख्या अनियमित चंद्रमाओं की ही है। बताते चलें कि शनि के ये छोटे छोटे चंद्रमा समूहों में रहते हैं। माना जा रहा है कि ये 150 मील आकार के बड़े चंद्रमाओं से टूटकर ही बने हैं।

Saturn ,Solar System, the planet Saturn Jupiter, Researchers , University of British Columbia ,UBC, Shah Times,शाह टाइम्स

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर