गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

एसडीआरएफ ने 21 कावड़ियों को बचाया

None 2024-07-29 11:11:57
एसडीआरएफ ने 21 कावड़ियों को बचाया

भारी बारिश के मद्देनजर पूर्व से ही तैनात राहत एवं बचाव दल ने सभी 21 कावड़ियों को दुर्गम पहाड़ी मार्ग एवं उफनती नदी के किनारे से सुरक्षित बाहर निकाला।

देहरादून, (Shah Times)। उत्तराखंड में उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री धाम से वापस आते समय रविवार शाम बूढ़ा केदार क्षेत्र में रास्ता भटके 21 कावड़ियों को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने सोमवार सुबह बचा लिया। 

सभी कांवड़िए उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं।एसडीआरएफ के सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने आज बताया कि रविवार शाम कांवड़ियों का एक इक्कीस सदस्यीय समूह गंगोत्री से लौटते समय रास्ता भटक गया।

 जनपद टिहरी के पुलिस नियंत्रण कक्ष ने रात्रि समय 21:09 बजे इस बारे में सूचना दी। इसके बाद यह सूचना तत्काल एसडीआरएफ और राज्य पुलिस के साथ साझा की गयी। उन्होंने एसडीआरएफ के बूढ़ा केदार क्षेत्र उपनिरीक्षक दीपक जोशी के हवाले से बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना पहले से मिल गई थी और वे अपनी टीम के साथ मौके पर रवाना हो चुके थे। 

https://youtube.com/shorts/gZcwXvaDp4A?si=y-1-7hTQftOZ183L

इस बचाव अभियान में भारी बारिश के मद्देनजर पूर्व से ही तैनात राहत एवं बचाव दल ने सभी 21 कावड़ियों को दुर्गम पहाड़ी मार्ग एवं उफनती नदी के किनारे से सुरक्षित बाहर निकाला।श्री मिश्रा ने बताया कि कावड़ियों का यह समूह बूढ़ा केदार से करीब 03 किलोमीटर दूर झाला नामक स्थान पर फंसा हुआ था। 

इलाके में सड़कों की हालत खराब होने के कारण राहत एवं बचाव दल पैदल ही उस स्थान तक पहुंचा और आज सुबह 6:12 बजे, सभी 21 कावड़ियों को सुरक्षित रूप से बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी कावड़ियों को बूढ़ाकेदार बस स्टैंड पर पहुंचाया गया है। जहां उनके लिए खाने और रहने की व्यवस्था की गई है। 

इस राहत एवं बचाव अभियान के लिए कांवड़ियों के समूह द्वारा निरीक्षक दीपक जोशी और एसडीआरएफ बचाव दल के सदस्यों की तत्परता और समर्पण की सराहना की गई। सभी कावड़िए सकुशल और सुरक्षित हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर