गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सिकंदराबाद कैंट से विधायक की सड़क हादसे में मौत

None 2024-02-23 13:36:10
सिकंदराबाद कैंट से विधायक की सड़क हादसे में मौत

हैदराबाद (Shah Times) । तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) की विधायक लस्या नंदिता की संगारेड्डी जिले के पतनचेरु में एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। सिकंदराबाद कैंट से विधायक 33 वर्ष की थीं। पुलिस के अनुसार बेकाबू कार के डिवाइडर से टकराने से यह हादसा हुआ।

बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने नंदिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने भी विधायक ने निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटना आज तड़के तब हुई जब विधायक सिकंदराबाद से सदाशिवपेट जा रही थीं। ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में विधायक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं हैं। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पाटनचेरु एरिया अस्पताल भेज दिया गया है। बाद में उसे चिक्कड़पल्ली स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने नंदिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रेड्डी ‘एक्स’ पर कहा,“कैंट विधायक लस्या नंदिता की असामयिक निधन से मुझे गहरा धक्का लगा। नंदिता के पिता स्वर्गीय सयन्ना के साथ मेरे करीबी रिश्ते थे। पिछले साल इसी महीने में उनका निधन हो गया था। यह बहुत दुखद है कि नंदिता भी नहीं रहीं। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।”

नंदिता इससे पहले नलगोंडा से हैदराबाद लौटते समय एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थीं। पिछले साल 19 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से उनके पिता का निधन हो गया था । उसके बाद नंदिता ने छावनी क्षेत्र से चुनाव जीता था।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर