शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

पश्चिम बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में, इस बीजेपी नेता पर हुआ हमला

None 2024-10-04 11:52:08
पश्चिम बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में, इस बीजेपी नेता पर हुआ हमला
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के जगद्दल में शुक्रवार सुबह भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर ‘मजदूर भवन’ के बाहर ये बम फेंके गए।

कोलकाता (Shah Times): बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह के पश्चिम बंगाल स्थित घर पर आज सुबह देसी बम फेंके गए।

कई राउंड हुई फायरिंग

इसके अलावा कई राउंड फायरिंग भी की गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के जगद्दल में शुक्रवार सुबह भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर ‘मजदूर भवन’ के बाहर ये बम फेंके गए।

अर्जुन सिंह ने किया ट्वीट

अर्जुन सिंह का दावा है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई और उनके पैर में भी छर्रा लगा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि एक सीआईएसएफ जवान के पैर में भी चोट आई है। अर्जुन सिंह के अनुसार, धमाके की आवाज सुनकर वे अपने घर से बाहर निकले और इसी दौरान अचानक एक छर्रा उनके पैर में लग गया।

अर्जुन सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'आज सुबह जब सभी नवरात्रि की पूजा में व्यस्त थे, तब NIA मामलों में आरोपी और स्थानीय AITC के पार्षद के बेटे नमित सिंह के संरक्षण में और स्थानीय पुलिस की निगरानी में कई जिहादियों और गुंडों ने मेरे कार्यालय-सह-निवास 'मजदूर भवन' पर हमला कर दिया।

https://twitter.com/i/status/1842064277047234679

स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही, जबकि गुंडे पुलिस के सामने खुलेआम हथियार लहरा रहे थे। इन गुंडों ने करीब 15 बम फेंके, एक दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चलाईं। बंगाल पुलिस तृणमूल कांग्रेस की कठपुतली बन गई है। शर्मनाक!'

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर