शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हिंदू संगठनों में पनप रहे आक्रोश को देखते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता पहुंचे उनके बीच

None 2024-04-25 17:36:36
हिंदू संगठनों में पनप रहे आक्रोश को देखते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता पहुंचे उनके बीच

हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र कुमार ने भी मंदिर के महंत को आश्वासन दिया कि हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े सभी संगठन महंत जी के साथ हैं उन्हें किसी भी प्रकार की घबराने की आवश्यकता नहीं है


मुजफ्फरनगर,(ShahTimes)। विगत तीन दिनों से जानसठ रोड स्थित शेर नगर गांव में सिद्ध पीठ मंदिर में उत्पन्न हुए विवाद के बीच आज हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े संगठनों के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता गौरव स्वरूप स्वयं शेर नगर गांव स्थित मंदिर पर पहुंचे एवं इस तरह की निंदनीय घटना को लेकर भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने खेद व्यक्त किया ।

https://youtu.be/pESAnNSJPFI?si=qBwci2Q81ukKAAni

मंदिर में उपस्थित सभी हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों एवं मंदिर के पुजारी एवं गांव वासियों के बीच गौरव स्वरूप ने कहा कि मंदिर से संबंधित इस विवाद का उन्हें किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं थी यदि किसी को गलतफहमी हुई है तो उसके लिए वह खेद व्यक्त करते हैं इसी के साथ मौके पर ही गौरव स्वरूप ने जिले के पुलिस कप्तान से फोन पर बात की एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए आश्वासन दिया।

मंदिर में हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र कुमार ने भी मंदिर के महंत को आश्वासन दिया कि हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े सभी संगठन महंत जी के साथ हैं उन्हें किसी भी प्रकार की घबराने की आवश्यकता नहीं है साथ ही हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार ने भारतीय जनता पार्टी के नेता गौरव स्वरूप की प्रशंसा की की उन्होंने हिंदू संगठनों की भावनाओं को समझा l


इस अवसर पर हिंदू संघर्ष समिति से जुड़े अमित गुप्ता संजय मिश्रा अरुण प्रताप सिंह पवन मित्तल देशराज चौहान अंजेश गुर्जर राजेश शर्मा अनमोल रतन छाबड़ा चमन लाल कुकी राजीव धीमान हरीश पालीवाल मनोज पाटिल संजय वाल्मीकि रवि शर्मा विनोद गर्ग अनुज चौधरी सुखबीर सिंह चौधरी सुरेंद्र सिंह आदि हिंदू वीर उपस्थित रहे l

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर