शुक्रवार, 09 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

विधानसभा चुनाव परिणाम को देखते हुए नीतीश कुमार बोले विपक्ष एकजुट हो

None • 2023-12-06 14:24:39
विधानसभा चुनाव परिणाम को देखते हुए नीतीश कुमार बोले विपक्ष एकजुट हो

पटना । बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार ने राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया (Alliance INDIA) के दलों को स्पष्ट संदेश देते हुए आज कहा कि वह चाहते हैं कि बहुत तेजी से विपक्ष एकजुट हो और आगे से सब एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ें।

नीतीश कुमार ने बुधवार को यहां बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में हाल में हुये विधानसभा चुनाव परिणाम से संबंधित प्रश्न पर कहा कि चुनाव में पिछली बार कांग्रेस उन राज्यों में जीती थी। कांग्रेस को इसबार भी अच्छा वोट आया है लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) जीती।

तेलंगाना (Telangana) में कांग्रेस जीती है। इनसब चीजों पर कोई खास चर्चा की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि वह तो यही चाहते हैं कि बहुत तेजी से विपक्ष एकजुट हो।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

मुख्यमंत्री ने कहा, “खबर में चल रहा था कि हम ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में नहीं जा रहे हैं जबकि ऐसी कोई बात नहीं थी। मेरी तबीयत खराब थी। मुझे सर्दी-खांसी, बुखार लगा हुआ था। अगली बैठक होगी तो हम फिर कहेंगे कि अब देर नहीं कीजिए। आपस में बैठकर सबकुछ जल्दी से तय कर लीजिए। हम एक साल से विपक्षी एकजुटता में लगे हुए हैं। राज्यों के चुनाव में सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत के लिए लग जाती हैं वो अलग चीज है लेकिन हम चाहते हैं कि आगे से सब एकजुट होकर चुनाव लड़ें।”

कुमार ने ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व करने के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री पद को लेकर उनके बारे में अक्सर खबरें आती हैं कि लेकिन वह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए। वह केवल इतना चाहते हैं कि विपक्ष एकजुट हो और अभी जो पार्टी केंद्र की सत्ता में है उसके खिलाफ चुनाव लड़े। उन्होंने परोक्ष रूप से भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वे लोग देश के इतिहास को बदलने में लगे हुए हैं। नयी पीढ़ी को आजादी की लड़ाई को याद रखना चाहिए।

https://shahtimesnews.com/alia-bhatt-will-be-seen-doing-vigorous-action/

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर