गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

नूंह हिंसा पर सैलजा ने मांगा सीएम खट्टर का इस्तीफा

None • 2023-08-03 15:20:47
नूंह हिंसा पर सैलजा ने मांगा सीएम खट्टर का इस्तीफा

नूंह में सीएम मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के लोगों की सुरक्षा नहीं कर सकते तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिये

चंडीगढ़ । कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा (Kumari Selja) ने नूंह हिंसा के संदर्भ में कहा है कि अगर सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) हरियाणा के लोगों की सुरक्षा नहीं कर सकते तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए । सैलजा (Selja) ने मीडिया को यहां जारी एक बयान में खट्टर के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि पुलिस सभी को सुरक्षा नहीं दे सकती। खट्टर ने यह बयान बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल पर दिया था। कांग्रेस (Congress) नेता ने कहा कि खट्टर प्रदेश की जनता को सुरक्षा नहीं दे सकते तो फिर उन्हें सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें तुरंत त्यागपत्र दे देना चाहिए।

दैनिक शाह टाइम्स अपने शहर के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

https://twitter.com/kumari_selja/status/1686705988941041665

उन्होंने ट्विटर पर लिखा ''मुख्यमंत्री जी हरियाणा की जनता ने आपको ये कुर्सी इस भरोसे के साथ सौंपी थी कि आप संकट के समय उनकी रक्षा करेंगे। लेकिन अगर आप जनता की सुरक्षा ही नहीं कर सकते तो इस्तीफ़ा दे दीजिये। जनता ऐसा मुख्यमंत्री खुद चुन लेगी जो हरियाणा के अंतिम व्यक्ति को भी सुरक्षा प्रदान कर सके''।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान किसी भी हरियाणा निवासी को स्वीकार नहीं है, कि हर व्यक्ति की सुरक्षा न पुलिस और न ही सेना कर सकती है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश सरकार को देखना है कि वह अपने नागरिकों को कैसे सुरक्षित रख सकती है। उन्होंने दावा किया राज्य सरकार गत नौ वर्षों में पुलिस में कोई निर्विवाद भर्ती नहीं कर सकी। पुलिस में जो भर्ती की तो कथित तौर पर अनियमितताओं के चलते उच्च न्यायालय (High Court) में जाकर अटक गई। सरकार को श्वेत पत्र जारी कर बताना चाहिये उसने अपने शासनकाल में पुलिस बल में कितना इजाफा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति से हर नागरिक भयभीत है।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर