गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

भाजपा वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी का निधन

None • 2024-05-14 08:57:16
भाजपा वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी का निधन

सुशील कुमार मोदी गले में कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में चल रहा था

पटना,(Shah Times) । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार को नई दिल्ली में निधन हो गया । वह 72 वर्ष के थे । सुशील कुमार मोदी गले में कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में चल रहा था, वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली । उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो पुत्र हैं । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने आज अपना सच्चा दोस्त खो दिया।

नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने शोक संदेश में कहा, “स्व. सुशील कुमार मोदी जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे। उपमुख्यमंत्री के तौर पर भी उन्होंने हमारे साथ काफी वक्त तक काम किया। मेरा उनके साथ व्यक्तिगत संबंध था और उनके निधन से मैं मर्माहत हूं। मैनें आज सच्चा दोस्त और कर्मठ राजनेता खो दिया है।”मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से कामना की है कि स्व. सुशील कुमार मोदी के परिजनों, समर्थकों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर इसकी पुष्टि की ।

उन्होंने लिखा,"बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी अब हमारे बीच नहीं रहे। पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकर्ताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। अपने संगठन कौशल, प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर गहरी जानकारी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति और परिजनों को इस शोक की घड़ी में संबल प्रदान करें।"सुशील कुमार मोदी ने खुद पिछले महीने 03 अप्रैल को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर बताया था कि वह पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहे हैं । उन्होंने लिखा था, "अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है ।

लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊँगा । पीएम को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।"भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी के आप्त सचिव शैलेंद्र कुमार ओझा ने बताया कि श्री मोदी के शव को पटना ले जाया जाएगा और वहीं उनका गंगा नदी के किनारे अंतिम संस्कार होगा ।गौरतलब है कि 05 जनवरी 1952 को पटना में जन्में सुशील कुमार मोदी पिछले साढ़े तीन दशक से बिहार की राजनीति पर छाए रहे और विधानसभा , विधान परिषद , लोकसभा और राज्यसभा यानी चारों सदनों का प्रतिनिधित्व किया । वे करीब 13 वर्षों तक बिहार के उपमुख्यमंत्री भी रहे ।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर