गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

शेयर बाजार में धुआंधार तेजी जारी, सेंसेक्स 274 अंक मजबूत

None • 2023-07-11 17:28:47
शेयर बाजार में धुआंधार तेजी जारी, सेंसेक्स 274 अंक मजबूत

दूरसंचार समेत चौदह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी तेजी बरकरार

मुंबई । एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुझान से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर सीडी, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, इंडस्ट्रियल्स और दूरसंचार समेत चौदह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी तेजी बरकरार रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 273.67 अंक की छलांग लगाकर 65,617.84 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 83.50 अंक उछलकर 19,439.40 अंक पर पहुंच गया। बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली हुई। इससे मिडकैप 0.88 प्रतिशत की तेजी लेकर 29,121.85 अंक और स्मॉलकैप 0.74 प्रतिशत उठकर 33,285.10 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3602 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1935 में लिवाली जबकि 1549 में बिकवाली हुई वहीं 118 में कोई बदलाव नहीं हुआ, इसी तरह निफ्टी की 33 कंपनियों में तेजी जबकि शेष 15 में गिरावट रही वहीं दो के भाव स्थिर रहे।

बीएसई के 14 समूहों के प्रति निवेश धारणा मजबूत रही। इस दौरान सीडी 1.15, ऊर्जा 0.86, एफएमसीजी 1.21, हेल्थकेयर 1.13, इंडस्ट्रियल्स 1.56, आईटी 0.67, दूरसंचार 2.05, यूटिलिटीज 0.85, ऑटो 1.34, कैपिटल गुड्स 1.79, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.35, तेल एवं गैस 0.75, पावर 1.34 और टेक समूह के शेयर 0.70 प्रतिशत मजबूत रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलजुला रुख रहा। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.04, हांगकांग का हैंगसैंग 0.97 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.55 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं, यूरोपीय बाजारों में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.33 और जर्मनी का डैक्स 0.01 प्रतिशत फिसल गया।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में सन फार्मा 2.48, मारुति 1.77, टाटा मोटर्स 1.63, आईटीसी 1.53, इंफोसिस 1.51, टेक महिंद्रा 1.30, एलटी 1.24, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.21, रिलायंस 1.07, भारती एयरटेल 0.68, विप्रो 0.64, एनटीपीसी 0.47 और कोटक बैंक 0.09 प्रतिशत शामिल रही। वहीं, बजाज फाइनेंस 1.25, एक्सिस बैंक 1.11, एचसीएल टेक 0.84, एसबीआई 0.68, एचडीएफसी 0.67, एचडीएफसी बैंक 0.46, बजाज फिनसर्व 0.37, आईसीआईसीआई बैंक 0.35, टाटा स्टील 0.17, अल्ट्रा सिमको 0.08 और टीसीएस ने 0.01 प्रतिशत का नुकसान उठाया।

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 254 अंक तेजी के साथ 65,598.65 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली होने से यह थोड़ी देर बाद ही 65,517.57 अंक के निचले स्तर पर आ गया। वहीं, इस दौरान हुई लिवाली की बदौलत यह दोपहर तक 65,870.59 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 65,344.17 अंक के मुकाबले 0.42 प्रतिशत चढ़कर 65,617.84 अंक पर रहा। इसी तरह निफ्टी भी 71 अंक की बढ़त लेकर 19,427.10 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 19,406.45 अंक के निचले जबकि 19,515.10 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 19,355.90 अंक की तुलना में 0.43 प्रतिशत मजबूत होकर 19,439.40 अंक पर पहुंच गया।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर