गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

शेयर बाजार में लौटी रौनक सेंसेक्स 165 और निफ्टी 29 अंक चढ़ा

None 2023-07-13 18:14:27
शेयर बाजार में लौटी रौनक सेंसेक्स 165 और निफ्टी 29 अंक चढ़ा

वैश्विक बाजार में आई तेजी के बीच टीसीएस समेत तेरह कंपनियों में हुई दमदार लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में उछाल रहा

मुंबई। अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दर में एक बार और बढ़ोतरी करने की संभावना से वैश्विक बाजार में आई तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि और तिमाही परिणाम मजबूत रहने से टीसीएस समेत तेरह कंपनियों में हुई दमदार लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में उछाल रहा।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 164.99 अंक की तेजी लेकर 65,558.89 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 29.45 अंक चढ़कर 19,413.75 अंक पर पहुंच गया। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में बिकवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.64 प्रतिशत की गिरावट लेकर 29,100.88 अंक और स्मॉलकैप 0.54 प्रतिशत लुढ़ककर 33,322.13 अंक पर आ गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 3589 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1328 में लिवाली जबकि 2120 में बिकवाली हुई वहीं 141 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की कंपनियां हरे जबकि शेष 25 लाल निशान पर रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।

विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका में जून में खुदरा महंगाई घटी है। इस फेडरल रिजर्व से उम्मीद की जा रही है कि वह इस साल ब्याज दरों में कम से कम एक बार और बढ़ोतरी कर सकता है। इससे विदेशी बाजारों में तेजी का रुख रहा। वहीं, स्थानीय स्तर पर जून में खुदरा महंगाई दर के बढ़कर 4.81 प्रतिशत होने के बावजूद औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर बढ़कर 5.2 प्रतिशत होने और चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही टीसीएस का मुनाफा 16.8 प्रतिशत बढ़कर 11074 करोड़ रुपए होने से उसके शेयरों में ढाई प्रतिशत की तेजी से शेयर बाजार को बल मिला।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

इस दौरान बीएसई के छह समूहों में तेजी जबकि शेष 13 में गिरावट रही। वित्तीय सेवाएं 0.21, आईटी 1.75, बैंकिंग 0.21, धातु 0.49, रियल्टी 1.04 और टेक समूह के शेयरों 1.45 प्रतिशत चढ़ गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.18, जर्मनी का डैक्स 0.40, जापान का निक्केई 1.49, हांगकांग का हैंगसेंग 2.60 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.26 प्रतिशत चढ़ गया।

इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में टीसीएस 2.47, इंफोसिस 2.40, बजाज फिनसर्व 1.51, टेक महिंद्रा 1.35, आईसीआईसीआई बैंक 1.32, एक्सिस बैंक 1.22, विप्रो 0.70, एचडीएफसी बैंक 0.51, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.27, टाटा स्टील 0.22 और अल्ट्रा सिमको 0.08 प्रतिशत शामिल रही। वहीं, पावर ग्रिड 3.63, मारुति 1.86, एनटीपीसी 1.44, रिलायंस 0.83, एसबीआई 0.57, एलटी 0.06 और टाटा मोटर्स ने 0.02 प्रतिशत का नुकसान उठाया।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर