गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सेंसेक्स लगातार फिसला, निफ्टी में तेजी

None 2023-07-25 18:02:46
सेंसेक्स लगातार फिसला, निफ्टी में तेजी

एशियन पेंट्स समेत सत्रह दिग्गज कंपनियों में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट के दबाव में आज सेंसेक्स लगातार तीसरे दिन गिरकर बंद

मुंबई। विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर एशियन पेंट्स (Asian Paints) समेत सत्रह दिग्गज कंपनियों में चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट के दबाव में आज सेंसेक्स लगातार तीसरे दिन गिरकर बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 29.07 अंक फिसलकर 66,355.71 अंक पर आ गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 8.25 अंक बढ़कर 19,680.60 अंक पर पहुंच गया। वहीं, बीएसई (BSE) का मिडकैप 0.39 प्रतिशत चढ़कर 29,750.29 अंक और स्मॉलकैप 0.31 प्रतिशत की तेजी लेकर 34,279.08 अंक पर पहुंच गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 3680 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1808 में गिरावट जबकि 1731 में तेजी रही वहीं 141 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 25 कंपनियों में लिवाली जबकि 25 में बिकवाली हुई वहीं एक के भाव स्थिर रहे। बीएसई के सात समूहों में बिकवाली का दबाव रहा। इस दौरान एफएमसीजी 0.75, इंडस्ट्रियल 0.19, आईटी 0.28, बैंकिंग 0.37, कैपिटल गुड्स 0.64, रियल्टी 0.40 और टेक समूह के शेयर 0.15 प्रतिशत लुढ़क गया।

दैनिक शाह टाइम्स के ई-पेपर पढने के लिए लिंक पर क्लिक करें

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.07, जर्मनी का डैक्स 0.04, हांगकांग का हैंगसेंग 4.10 और चीन का शंघाई कंपोजिट 2.13 प्रतिशत उछल गया जबकि जापान के निक्केई में 0.06 प्रतिशत की गिरावट रही। इस दौरान सेंसेक्स (Sensex) की नुकसान उठाने वाली प्रमुख कंपनियों में एशियन पेंट्स 4.01, आईटीसी 1.85, एलटी 1.67, एसबीआई 1.27, विप्रो 0.94, एक्सिस बैंक 0.90, सन फार्मा 0.51, टेक महिंद्रा 0.49, भारती एयरटेल 0.43, इंफोसिस 0.20, एचसीएल टेक 0.13 और रिलायंस 0.11 प्रतिशत शामिल रही।

वहीं, जेएसडब्ल्यूएस स्टील 3.30, टाटा स्टील 3.25, एनटीपीसी 2.45, टाटा मोटर्स 1.62, पावर ग्रिड 1.52, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.24, एचडीएफसी बैंक 1.05, मारुति 0.68, टीसीएस 0.14 और आईसीआईसीआई बैंक ने 0.13 प्रतिशत का मुनाफा कमाया।

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर