गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत

None 2024-04-18 08:55:28
भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार एक निजी लक्जरी बस से पीछे से टकरा गई, जिससे एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई।

सांगली, (Shah Times )। महाराष्ट्र में सांगली जिले के जाट के पास विजापुर-गुहागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार एक निजी लक्जरी बस से पीछे से टकरा गई, जिससे एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। इनमे से पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि आज रात एक लग्जरी बस जाट से मुंबई जा रही थी, तभी जम्भुलवाड़ी इलाके में नागज फाटा पर एक तेज रफ्तार जीप ने पीछे से उसमें जोरदार टक्कर मार दी। यह दुर्घटना जीप चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण हुई।

इस घटना में जीप में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 

पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूत्रों ने बताया कि मृतक और घायल दोनों व्यक्तियों की पहचान की जा रही है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर