शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कश्मीर घाटी में कोहरे और धुंध की मोटी परत के साथ भीषण ठंड

None 2023-12-25 15:03:13
कश्मीर घाटी में कोहरे और धुंध की मोटी परत के साथ भीषण ठंड

श्रीनगर । कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) में सोमवार को घने कोहरे और धुंध के साथ भीषण ठंड ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया।

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने बताया कि श्रीनगर (Srinagar) में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कम 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को तापमान शून्य से कम 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है। श्रीनगर (Srinagar) और कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) के अन्य हिस्से कोहरे और धुंध की मोटी परत से घिरे हुये हैं, जिससे दृश्यता कम हो गयी और यात्रियों को असुविधा हुयी।

श्रीनगर में सड़कों पर वाहनों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। श्रीनगर में रविवार को अधिकतम तापमान 8.58 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले पहली बार सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (Srinagar-Jammu National Highway) पर काजीगुंड (Qazigund) में न्यूनतम तापमान रविवार रात दर्ज किये गये शून्य से कम 2.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 1.6 डिग्री सेल्सियस था, जबकि एक दिन पहले शून्य से कम 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पहलगाम कश्मीर घाटी (Pahalgam Kashmir Valley) में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कम 3.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सोमवार को गिरकर शून्य से कम 4.3 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

गुलमर्ग में तापमान में सुधार हुआ और यहां पिछली रात शून्य से कम 3.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कुपवाड़ा में रविवार रात का न्यूनतम तापमान शून्य से कम 2.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है।

यहां 26 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने और आमतौर पर बादल छाये रहने, 27 दिसंबर को अलग-अलग ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात के आसार हैं।

https://shahtimesnews.com/nurse-of-mahant-indresh-hospital-of-dehradun-arrested-with-smack-worth-several-lakhs/

#ShahTimes

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर