सोमवार, 24 August 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Book Your Ads With Shah Times
None

शाह टाइम्स न्यूज़, 22 फरवरी 2026 |भारत-अमेरिका ट्रेड डील टली, सीमा पर तनाव और दिल्ली आतंकी साजिश नाकाम

None 2026-02-22 19:07:23
शाह टाइम्स न्यूज़, 22 फरवरी 2026 |भारत-अमेरिका ट्रेड डील टली, सीमा पर तनाव और दिल्ली आतंकी साजिश नाकाम

ट्रेड डील स्थगित, सुरक्षा मोर्चे पर हलचल,डिफेंस इंटीग्रेशन की तैयारी, दिल्ली आतंकी साजिश नाकाम

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तय बैठक टल गई है। टैरिफ बदलाव और लीगल अप्रूवल की प्रक्रिया पूरी न होने को वजह बताया गया है। इस बीच पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते अमेरिका ने अपने सैनिक ठिकानों में तब्दीली की है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की पुष्टि की है। देश के भीतर कई राज्यों में सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्धों की गिरफ्तारी और आतंकी साजिश का खुलासा किया है। मौसम, राजनीतिक बयान और विभिन्न हादसों से जुड़ी खबरें भी सामने आई हैं।

📍New Delhi ✍️ Asif Khan 

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बैठक स्थगित

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील पर होने वाली अहम बैठक फिलहाल टाल दी गई है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक टैरिफ स्ट्रक्चर में बदलाव और कुछ पॉलिसी क्लॉज की समीक्षा पूरी न होने के कारण नई तारीख तय की जाएगी।

इस समझौते पर लीगल मुहर लगनी थी, लेकिन प्रोसीजरल देरी के चलते साइनिंग सेशन आगे बढ़ गया। दोनों पक्षों ने कहा है कि टेक्निकल टीम्स दस्तावेज़ों की दोबारा जांच कर रही हैं।

सूत्रों के अनुसार ट्रेड बैलेंस, इम्पोर्ट ड्यूटी और एग्रीकल्चर सेक्टर से जुड़े मसले चर्चा के केंद्र में हैं। नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

टैरिफ पर अमेरिका में बहस

अमेरिका में टैरिफ नीति को लेकर बहस तेज हुई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों पर कानूनी सवाल उठाए गए हैं। वरिष्ठ विधि विशेषज्ञ नील कात्याल ने सार्वजनिक बयान में कहा कि टैरिफ लागू करने की प्रक्रिया संविधान के दायरे में होनी चाहिए।

व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि सभी फैसले मौजूदा कानूनों के तहत लिए गए हैं। यह मुद्दा वहां की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के भीतर एयरस्ट्राइक करने की पुष्टि की है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावा किया कि टीटीपी के सात कैंपों को निशाना बनाया गया।

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक ही परिवार के सदस्य शामिल बताए गए हैं। पाकिस्तान ने कहा कि यह कार्रवाई हालिया आत्मघाती हमलों के जवाब में की गई।

अफगानिस्तान की तरफ से औपचारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

पश्चिम एशिया में अमेरिका की सैन्य हलचल

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपने सैनिक ठिकानों में बदलाव किया है। रक्षा विभाग के बयान में कहा गया कि यह कदम एहतियाती तौर पर उठाया गया है।

कुछ यूनिट्स को री-डिप्लॉय किया गया है और बेस लोकेशन में एडजस्टमेंट की गई है। क्षेत्र में निगरानी और सिक्योरिटी अलर्ट बढ़ा दिया गया है।

https://youtu.be/MQdTzwnfWaM?si=mM-qGP2I9ucDVXJX

जॉइंट थिएटर कमान की तैयारी

भारत में तीनों सेनाओं के लिए जॉइंट थिएटर कमान के गठन की प्रक्रिया जारी है। रक्षा सूत्रों का कहना है कि नया स्ट्रक्चर तीन महीने के भीतर सामने आ सकता है।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पहली बार व्यापक इंटीग्रेशन की झलक दिखाई दी थी। प्रस्तावित ढांचे में सेना, वायुसेना और नौसेना एकीकृत कमांड के तहत ऑपरेट करेंगी।

दिल्ली में आतंकी साजिश का खुलासा

दिल्ली पुलिस ने आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि इनके तार आईएसआई और बांग्लादेश स्थित संगठनों से जुड़े पाए गए।

कई डिजिटल डिवाइस और कम्युनिकेशन रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया।

तमिलनाडु और बंगाल से गिरफ्तारियां

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि 12 से अधिक मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। जांच एजेंसियां नेटवर्क कनेक्शन की पड़ताल कर रही हैं।

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़

किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और जैश से जुड़े एक आतंकी के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। ऑपरेशन अभी जारी है और दो अन्य के छिपे होने की सूचना है।

चार फरवरी को भी तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

पंजाब में पुलिस चौकी के भीतर हत्या

पंजाब में पाकिस्तान सीमा के पास एक पुलिस चौकी के अंदर एएसआई और एक होमगार्ड जवान मृत पाए गए।

प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई है। बीएसएफ और राज्य पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं।

मौसम अपडेट

मध्य प्रदेश के सात जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान माइनस 24 डिग्री दर्ज हुआ। कश्मीर में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है।

राजनीतिक बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में मेट्रो और रैपिड रेल परियोजना का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर टिप्पणी की।

दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने एक धार्मिक व्यक्तित्व पर दर्ज मुकदमे के मुद्दे पर बयान दिया।

विभिन्न आपराधिक और दुर्घटना मामले

इटावा में एक सीआरपीएफ जवान पर अपनी बहन के परिचित की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बदायूं में दो बसों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई और 12 घायल हुए। सहारनपुर में ट्रक की टक्कर से एक डॉक्टर की जान गई।

मुजफ्फरनगर में सीबीएसई दसवीं की परीक्षा तीन घंटे देरी से शुरू हुई, क्योंकि प्रश्नपत्र बैंक लॉकर में फंसा रहा। बाद में ईमेल के जरिए पेपर भेजा गया।

शामली में नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। खाद्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।

बिजनौर में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है।

-->

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर