गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

शैलजा: ट्रम्प ने मोदी को आईना दिखाया है

None 2025-02-06 16:54:14
शैलजा: ट्रम्प ने मोदी को आईना दिखाया है

चंडीगढ़ (शाह टाइम्स) कांग्रेस महासचिव एवं सिरसा सांसद कुमारी शैलजा ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की प्रशंसा करते थे, उन्होंने प्रधानमंत्री को आईना दिखाया है।

कुमारी शैलजा ने यहां जारी बयान में कहा कि जिस तरह से अमेरिकी सरकार ने 104 भारतीयों को वापस भेजा है, उससे केंद्र सरकार को सबक लेना चाहिए। अगर नौकरी/रोजगार की तलाश में विदेश जाने वाले युवाओं को देश में ही रोजगार मुहैया कराया जाता तो आज यह नौबत नहीं आती।
उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की प्रशंसा करने वाले प्रधानमंत्री को ट्रम्प ने आईना दिखाया है।

कुमारी शैलजा ने कहा कि भारत की कूटनीतिक साख को बनाए रखने के लिए सरकार को निर्णायक रूप से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इजरायल में देश के श्रमिकों को रोजगार मुहैया करा सकती है तो अपने स्तर पर अन्य देशों में क्यों नहीं?

उन्होंने कहा कि 104 लोगों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरे अमेरिकी विमान में हरियाणा के 33 नागरिक भी शामिल थे। इनमें से अधिकतर लोगों ने रोजगार की तलाश में अपनी जमीन और मकान बेच दिए या गिरवी रख दिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि अमेरिकी सरकार अभी भी सैकड़ों लोगों को भारत भेजने की तैयारी कर रही है। सरकार को इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत करने तथा निर्वासित व्यक्तियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कूटनीतिक उपायों की रूपरेखा तैयार करनी चाहिए।

कुमारी शैलजा ने कहा कि मानव तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने, निर्वासित लोगों को वित्तीय और सामाजिक पुन: एकीकरण सहायता प्रदान करने तथा भारतीयों को भविष्य में ऐसी कठिनाइयों से बचाने के लिए पारदर्शी प्रवासन ढांचा स्थापित करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रभावित हजारों लोगों के हितों की रक्षा करने तथा भारत की कूटनीतिक विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए निर्णायक रूप से कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार को देश में ही रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीर कदम उठाने चाहिए। यदि सरकार रिक्त पदों को भरती तो लाखों लोगों को रोजगार मिल जाता। वर्तमान में हरियाणा में दो लाख पद रिक्त पड़े हैं। यदि युवाओं को देश में ही रोजगार मिल जाता तो उन्हें रोजगार की तलाश में विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ती। कुमारी शैलजा ने विदेश में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं से भी अपील की कि अगर उनका सपना अमेरिका या किसी अन्य देश में जाने का है तो वे जरूर जाएं लेकिन किसी गलत रास्ते से नहीं बल्कि सभी वैध दस्तावेजों के साथ जाएं ताकि उन्हें कभी ऐसा दिन न देखना पड़े।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर