गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

इन चीजों से बना हुआ शेक हमारी सेहत के लिए नहीं है किसी वरदान से कम!

None 2026-04-08 20:18:36
इन चीजों से बना हुआ शेक हमारी सेहत के लिए नहीं है किसी वरदान से कम!
इन चीजों से बना हुआ शेक हमारी सेहत के लिए नहीं है किसी वरदान से कम! दूध, खजूर और केले का शेक एक ऐसा नेचुरल ड्रिंक है जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल है। यह शेक खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो दुबले-पतले हैं और हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं। दूध में प्रोटीन और कैल्शियम, खजूर में आयरन और फाइबर और केले में कार्बोहाइड्रेट व पोटैशियम होता है, ये सभी मिलकर शरीर को जरूरी पोषण देते हैं। यह शेक न सिर्फ एनर्जी बढ़ाता है, बल्कि मांसपेशियों को भी मजबूत करता है। रोजाना इसका सेवन करने से भूख बढ़ती है, पाचन सुधरता है और वजन धीरे-धीरे बढ़ता है। यह एक सस्ता, असरदार और सुरक्षित उपाय है फिट शरीर पाने का। दूध के फायदे दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है। यह हड्डियों को मजबूत करता है और मसल्स ग्रोथ में मदद करता है। दूध शरीर को एनर्जी देता है और थकान दूर करता है। खजूर के फायदे खजूर प्राकृतिक शुगर का अच्छा स्रोत है, जिससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। इसमें आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पाचन को सुधारते हैं और खून की कमी दूर करते हैं। खजूर वजन बढ़ाने में मदद करता है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा अच्छी होती है। केले के फायदे केला खाने में जितना होता है उससे कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है। केला कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम से भरपूर होता है। यह पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देता है। केला वजन बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन फल माना जाता है। कैसे बनाएं शेक इस शेख को बनाने के लिए 1 गिलास दूध 4-5 खजूर (बीज निकालकर) 1-2 पके हुए केले स्वाद अनुसार शहद या गुड़ लें। इसके बाद सभी चीजों को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। आपका हेल्दी और टेस्टी शेक तैयार है। कैसे होता है फायदेमंद यह शेक हाई-कैलोरी और हाई-न्यूट्रिशन वाला होता है, जिससे शरीर को जरूरी एनर्जी और पोषण मिलता है। रोजाना सुबह या शाम इस शेक को पीने से धीरे-धीरे वजन बढ़ता है। यह शेक मेटाबॉलिज्म को बैलेंस करता है और भूख बढ़ाता है। कब करना चाहिए इस शेक का सेवन? सुबह खाली पेट या शाम को स्नैक की जगह इस शेक को लेना सबसे अच्छा होता है। वर्कआउट के बाद भी इसे लिया जा सकता है ताकि मांसपेशियों को रिकवरी में मदद मिले। यह भी ध्यान रखें? दूध, खजूर और केले का शेक ये वजन बढ़ाने का एक नेचुरल, सस्ता और असरदार तरीका है।इसमें कोई केमिकल या सप्लीमेंट नहीं होता, जिससे यह पूरी तरह सुरक्षित है।अगर आप हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो इस शेक को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर