शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

शारदेन स्कूल की स्टूडेंट अनुष्का जैन ने यू एस में भी मारी बाजी

None 2024-05-07 08:01:52
शारदेन स्कूल की स्टूडेंट अनुष्का जैन ने यू एस में भी मारी बाजी


जॉर्जिया टेक की कंप्यूटर साइंस विश्व रैंकिंग में 8th नंबर पर है। यह अनुष्का के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मुजफ्फरनगर,(Shah Times) । जिला मुजफ्फरनगर के जिला मुजफ्फरनगर के मशहूर स्कूल शारदेन स्कूल की स्टुडेंट अनुष्का जैन सुपुत्री अनुपम जैन एवं सीमा जैन को जॉर्जिया टेक (जो कि यू. एस. में स्थिति एवं प्रतिष्ठित सरकारी विश्वविद्यालय है) में बी टेक - कंप्यूटर साइंस में स्वीकार किया गया है। जॉर्जिया टेक की कंप्यूटर साइंस विश्व रैंकिंग में 8th नंबर पर है। यह अनुष्का के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। शारदेन की अनुष्का ने अपने कठिन परिश्रम से शैक्षणिक करियर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इस उपलब्धि को प्राप्त किया है।

उन्होंने बहुत से ओलंपियाड में गोल्ड मेडल एवं डिस्टिंग्सन हासिल की है। वर्ष 2022 में कक्षा 10 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अनुष्का ने 99.2% अंक प्राप्त करके जिले में अपना उच्च स्थान बनाया था।अनुष्का शारदेन की एक रेगुलर विद्यार्थी रही हैं।वह स्कूल की हेड गर्ल थी। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्कूल की सभी एक्टिविटीज में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, जैसे वाद - विवाद प्रतियोगिता, कंपरिंग, कला प्रतियोगिता। पहले वह जे. ई. ई. की तैयारी कर रही थी और उन्होंने जेईई मेंस में 96% अंक प्राप्त किए।लेकिन शारदेन स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती धारा रतन जी ने अनुष्का को प्रोत्साहित किया कि वह अब्रॉड की भी तैयारी करें क्योंकि उसमें मेहनत करके एक सफलता हासिल करने की काबिलियत है।


विद्यालय के डायरेक्टर विश्व रतन जी ने भी अनुष्का को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए गाइड किया और समझाया कि विदेश के कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए उन्हें किस प्रकार और क्या-क्या तैयारी करनी चाहिए। अनुष्का ने एस.ए. टी .की तैयारी की और ऑनलाइन क्लासेस भी ली और उसने 1600 में से 1520 अंक प्राप्त किये और 98 परसेंटाइल प्राप्त की। उन्हें जॉर्जिया टेक के साथ ही यू. सी. सैन डिएगो, यू.सी. डेविस, यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिनेसोटा, पेन स्टेट (यू. एस.) यूनिवर्सिटी ऑफ़ टोरंटो, यूनिवर्सिटी ऑफ़ वाटरलू (कनाडा), से भी 100% स्कॉलरशिप के साथ ऑफर मिला है लेकिन उन्होंने विश्व में 8th रैंक वाला कॉलेज चुना।

इससे पहले भी शारदेन स्कूल के कई विद्यार्थियों ने विदेश के कॉलेजों ने एडमिशन प्राप्त किया और वे वहा बहुत अच्छा कर रहे हैं जिनमे से डॉक्टर विभोर जैन के पुत्र अतिशय जैन और डॉक्टर रूपम गुप्ता व डॉक्टर अखिल गुप्ता के पुत्र मिलिंद गुप्ता हैं।अतिशय जैन 100% स्कॉलरशिप के साथ राइस यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं।अनुष्का ने बताया कि शारदेन स्कूल हमेशा उनके फेवर में रहा है। भिन्न-भिन्न गतिविधियां होती रही है ओलंपियाड होते रहे हैं और समय-समय पर उसको बहुत सपोर्ट मिला है। अनुष्का शारदेन स्कूल के प्रति अपना आभार व्यक्त करती है और हमेशा आने वाले बच्चों के लिए सपोर्ट करने के लिए तैयार है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर