गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सोनाक्षी की शादी को लेकर मिल रही शुभकामनाओं से सच में अभिभूत : शत्रुघ्न सिन्हा

None 2024-06-27 14:02:51
सोनाक्षी की शादी को लेकर मिल रही शुभकामनाओं से सच में अभिभूत : शत्रुघ्न सिन्हा

ऐसी अफवाहें थी कि शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी से खुश नहीं हैं। हालांकि उनके जहीर और उनके परिवार के साथ नजर आने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया था।

मुंबई, (Shah Times) । सांसद एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी एवं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल की शादी के लिए मिल रही शुभकामनाओं के वास्ते शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और इसे ‘‘सदी की शादी’’ करार दिया।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सात साल के प्रेम संबंध के बाद गत रविवार को शादी कर ली। सोनाक्षी के घर एक निजी समारोह में दोनों ने कानूनी तौर पर विवाह किया। इसके बाद फिल्म जगत के अपने साथियों तथा दोस्तों के लिए उन्होंने एक पार्टी का आयोजन किया था।

शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार शाम सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने अधिकारिक खाते पर शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा किए।

उन्होंने लिखा, ‘‘ शादी को लेकर मिल रही शुभकामनाओं से सच में अभिभूत हूं..यह बहुत मायने रखता है। हमारी खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं है। सिन्हा परिवार।’’

https://twitter.com/ShatruganSinha/status/1805943433992843548?t=2b2klv7XZZhum2eB7ikBVQ&s=19

सिन्हा पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सासंद हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम आप सभी का हमारे साथ हमारे इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। यह शादी ‘‘सदी की शादी’’ जैसी प्रतीत हो रही है। आप सभी के प्यार तथा बधाई संदेश के साथ हमारी प्यारी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने जीवन के खूबसूरत सफर में एक नए अध्याय की शुरुआत की है।’’

ऐसी अफवाहें थी कि शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी से खुश नहीं हैं। हालांकि उनके जहीर और उनके परिवार के साथ नजर आने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया था।

सोनाक्षी के भाई लव और कुश सिन्हा के शादी में शिरकत न करने की खबरें भी थीं लेकिन दोनों भाइयों ने इन्हें खारिज कर दिया।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर