गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से पहले कांग्रेस को झटका कद्दावर नेता मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा

None 2024-01-14 11:21:07
‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’  से पहले कांग्रेस को झटका कद्दावर नेता मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा

मिलिंद देवड़ा इंडिया गठबंधन के साथ सीट बंटवारे में मुंबई दक्षिण सीट उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पास जाने की संभावना पर खुश नहीं थे समझा जाता है कि वह शिवसेना के एकनाथ शिंदे वाले गुट में शामिल हो सकते हैं

मुंबई । लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका दिग्गज कद्दावर लीडर पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने रविवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

https://shahtimesnews.com/another-opportunistic-leader-said-goodbye-to-congress/

मिलिंद देवड़ा ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में यह जानकारी दी और कहा, "आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और इसके साथ ही पार्टी से मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। वर्षों तक अटूट समर्थन के लिए मैं सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।"

https://twitter.com/milinddeora/status/1746368092736037291?s=19

इस बीच कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, "मैं मुरली देवड़ा के साथ सालों के अपने जुड़ाव को याद करता हूं। उनके सभी राजनीतिक दलों में करीबी मित्र हैं, लेकिन वह मूलतः एक कट्टर कांग्रेसी थे जो हर मुश्किल में हमेशा कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े रहे।"

https://twitter.com/Jairam_Ramesh/status/1746374151940772283?t=_FX0miVajwzaQn38ju-QyA&s=19

मिलिंद देवड़ा कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे मुरली देवड़ा के पुत्र हैं। वह लगातार दाे लोकसभा चुनाव शिवसेना के अरविंद सावंत से हारे हैं, लेकिन उससे पहले वह दो बार जीते थे । इंडिया गठबंधन के साथ सीट बंटवारे में मुंबई दक्षिण सीट उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के पास जाने की संभावना पर खुश नहीं थे। समझा जाता है कि वह शिवसेना के एकनाथ शिंदे वाले गुट में शामिल हो सकते हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर