गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

गुरुद्वारे प्रमुख की हत्या में शामिल शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर 

None 2024-04-09 10:38:33
गुरुद्वारे प्रमुख की हत्या में शामिल शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर 

राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया है। हत्यारे का दूसरा साथी फरार हो गया है और उसकी तलाश में एसटीएफ और पुलिस जुटी हुई है।

देहरादून, (Shah Times)उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद स्थित नानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू को राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया है। हत्यारे का दूसरा साथी फरार हो गया है और उसकी तलाश में एसटीएफ और पुलिस जुटी हुई है।

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता, महानिरीक्षक, पुलिस आधुनिकीकरण (पीएम) नीलेश आनन्द भरणे ने ' बताया कि मंगलवार सुबह भोर में हरिद्वार जनपद के अंतर्गत, पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू मारा गया। जबकि उसका साथी भाग गया। 

उन्होंने बताया कि आज अपराह्न दो बजे पूरे मामले की जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।उल्लेखनीय है कि 28 मार्च की सुबह नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

 हत्या के खुलासे को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था। लगातार एसटीएफ और पुलिस दोनों हत्यारों की तलाश कर रही थी।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर