गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

बादाम के साथ नहीं करना चाहिए इन फूड्स का सेवन, हो सकता है नुकसान।

None 2025-09-26 17:52:28
बादाम के साथ नहीं करना चाहिए इन फूड्स का सेवन, हो सकता है नुकसान।
बादाम के साथ नहीं करना चाहिए इन फूड्स का सेवन, हो सकता है नुकसान। बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसका इस्तेमाल देश और दुनिया में नाश्ते में सबसे ज्यादा किया जाता है। मुट्ठी भर बादाम का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। बादाम में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें हेल्दी फैट, प्रोटीन, फाइबर और बॉडी के लिए जरूरी विटामिन मौजूद होते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखता हैं। बादाम का रोजाना सेवन करने से बॉडी की कमजोरी दूर होती है और बॉडी को भरपूर एनर्जी मिलती है। इसका सेवन करने से पाचन भी ठीक रहता है। डायबिटीज मरीज भी बादाम का सेवन करके ब्लड शुगर को कंट्रोल रख सकते हैं। बादाम को सेहत के लिए सुपरफूड माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो हार्ट को हेल्दी रखता है। इसके सेवन से स्किन और हेयर हेल्थ को भी फायदा मिलता है। बादाम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स एनर्जी बूस्ट करने और बीमारियों का खतरा कम करने में मदद करते हैं। लोग इसे कई तरह से डाइट में शामिल करते हैं। इसे दूध, मिठाई, हलवा, स्मूदी में मिलाकर डाइट में शामिल किया जाता है। लेकिन कई चीजों के साथ इसे मिलाकर खाना नुकसानदायक होता है। चलिए हम आपको बताते हैं बादाम का सेवन किन चीजों के साथ नहीं करना चाहिए? बादाम के साथ नहीं करना चाहिए इन फूड्स का सेवन बादाम के साथ डेयरी प्रोडक्ट का परहेज करें। बादाम का सेवन डेयरी प्रोडक्ट के साथ, खासतौर पर दही के साथ करने से ये पाचन को बिगाड़ सकता है। बादाम को दही के साथ मिलाकर खाने से पाचन में असंतुलन हो सकता है। नमकीन या अम्लीय खाद्य पदार्थों के साथ बादाम खाने से पित्त दोष बढ़ सकता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा आ सकती है। आयुर्वेद पाचन को बढ़ाने और कफ को बढ़ाए बिना वात और पित्त को संतुलित करने के लिए बादाम का सेवन भिगोकर और छीलकर खाने की सलाह देता है। खट्टी चीजों के साथ नहीं करना चाहिए बादाम का सेवन। बादाम का सेवन कच्ची चीजों के साथ कॉम्बिनेशन करके नहीं करें। संतरे, नींबू और अंगूर जैसे खट्टे फल बहुत ज्यादा एसिडिक होते है जबकि बादाम फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर होता हैं। जब खट्टे फलों के साथ बादाम को खाया जाता है तो ये कॉम्बिनेशन पाचन को प्रभावित करता है। इसका सेवन करने से पेट में गैस, ब्लोटिंग,पेट दर्द और गैस की परेशानी बढ़ने लगती है। खट्टे फलों का एसिडिक नेचर पाचन को धीमा कर सकता है, जिससे ब्लोटिंग होती है। खट्टे फलों में विटामिन सी भरपूर होता है, जो बादाम में कैल्शियम जैसे कुछ खनिजों के अवशोषण में बाधा पैदा कर सकता है। अगर आप बादाम और खट्टे फलों को खाना चाहते हैं तो आप दोनों को अलग-अलग समय पर अलग-अलग खाएं। चीनी और रिफाइंड वाली चीजों से बनाएं दूरी। बादाम को शुगरी या रिफाइंड फूड्स के साथ खाना भी नुकसानदायक है। इसके कारण डाइजेशन और ब्लड शुगर पर असर पड़ सकता है। प्रोसेस्ड शुगर होने के साथ इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। इस कारण बॉडी में इंफ्लेमेशन हो सकती है और इंफ्लेमेटरी डिजीज का खतरा बढ़ता है। पालक, चुकंदर, और शकरकंद थे साथ ना खाएं। बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो ऑक्सालेट से भरपूर होता है। इस सुपरफूड के साथ अगर दूसरे ऑक्सालेट से भरपूर फूड जैसे पालक, चुकंदर और शकरकंद का सेवन किया जाए तो ये सेहत पर ज़हर की तरह असर करते हैं। अधिक मात्रा में ऑक्सालेट का सेवन करने पर किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता हैं। अत्यधिक ऑक्सलेट कैल्शियम के साथ जुड़ सकता है, जिससे कैल्शियम-ऑक्सालेट किडनी स्टोन हो सकता है। अगर आप नियमित रूप से बादाम का सेवन करते हैं, तो उन्हें कम ऑक्सलेट वाली सब्जियों जैसे केल, पत्तागोभी या तोरी के साथ खा सकते हैं।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर