गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

श्री अमरनाथ यात्रा स्थगित,85 हजार तीर्थयात्रियों ने किए थे दर्शन

None 2023-07-07 11:59:06
श्री अमरनाथ यात्रा स्थगित,85 हजार तीर्थयात्रियों ने किए थे दर्शन

जम्मू कश्मीर में गुरुवार को श्री अमरनाथजी पवित्र गुफा में दर्शन करने वाले 17202 से अधिक यात्रियों के साथ ही पिछले सात दिनों के दौरान दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या अब तक 84768 तक पहुंची

श्रीनगर । केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में आज मौसम ज्यादा खराब हो गया है जिससे दक्षिण कश्मीर में स्थित नुनवान पहलगाम आधार शिविर और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल से किसी भी यात्री को आगे बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई है।


उन्होंने कहा, "पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर कई स्थानों पर अभी भी बारिश हो रही है और कई जगहों पर सड़क की स्थिति फिसलन भरी हो गई है।" उन्होंने कहा कि, अधिकारियों ने मौसम में सुधार होने तक यात्रा स्थगित करने का फैसला किया है ताकि किसी भी यात्री को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह 1,300 से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री अमरनाथ गुफा मंदिर के दर्शन किए।
उल्लेखनीय है कि एक जुलाई को तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद से, हिमशिव लिंग के दर्शन करने वाले यात्रियों की कुल संख्या 86 हजार से अधिक हो गई है।

जम्मू कश्मीर में गुरुवार को श्री अमरनाथजी पवित्र गुफा में दर्शन करने वाले 17202 से अधिक यात्रियों के साथ ही पिछले सात दिनों के दौरान दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या अब तक 84768 तक पहुंच गई है।
यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। पवित्र गुफा के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों में 12408 पुरुष, 4095 महिलाएं, 490 बच्चे, 192 साधु और 17 साध्वियां शामिल थीं।
बासठ दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 1 जुलाई को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल के दोहरे मार्गों से शुरू हुई।
हर गुजरते दिन के साथ यात्रियों की आमद बढ़ती जा रही है, जिससे यह देश की सबसे सफल यात्राओं में से एक बन गई है।
पूरी यात्रा की निगरानी एचएमटी स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से की जा रही है, जिसे 2022 से श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए उपयोग में लाया जा रहा है।

Jammu kashmir,Amarnath Yatra , pilgrims , Shri Amarnathji cave ,

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर