गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

भारत के मिनी इजरायल धर्मकोट में सन्नाटा

None • 2023-10-10 12:01:57
भारत के मिनी इजरायल धर्मकोट में सन्नाटा

धर्मकोट (धर्मशाला)। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मिनी इज़रायल (mini israel) के रूप में प्रसिद्ध धर्मकोट गांव में फिलीस्तीनी चरमपंथी समूह हमास (Hamas) द्वारा पिछले सप्ताहांत इजरायल (Israel) पर बड़े पैमाने पर किए गए हमले के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है।

मैक्लोडगंज के नजदीक स्थित गांव में इजरायली व्यंजन परोसने वाले रेस्तरां, जो इजरायली पर्यटकों से भरे रहते थे, रविवार को ज्यादातर खाली थे। सदमा और शोक इसलिए और भी अधिक है क्योंकि यह हमला शनिवार को यहूदी नव वर्ष की छुट्टी शबात के दिन हुआ।

धर्मकोट में दक्षिणी इजरायल (Israel) के अशदोद शहर की एक महिला पर्यटक मोहर ने कहा कि समाचार चैनलों पर जो दिखाया जा रहा है उससे कई गुना अधिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि समाचार चैनलों पर बहुत कम दिखाया जा रहा है लेकिन सोशल मीडिया ऐप्स पर उनके दोस्तों और परिवार द्वारा भेजी गई तस्वीरें और वीडियो भयावह हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को भी नहीं बख्शा गया है। मोहर ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों से बात की है। लेकिन वे सुरक्षित नहीं हैं।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

इजरायल (Israel) के कुछ नागरिकों ने दिल्ली लौटना शुरू कर दिया है और कुछ ने ट्रैवल एजेंटों से अपनी हवाई टिकट बुकिंग बदलने के लिए कहा है। धर्मकोट के कुछ रेस्तरां मालिकों ने इजरायल में आतंकवादी हमले पर धार्मिक यहूदियों द्वारा प्रार्थना शॉल के रूप में पहना जाने वाला एक किनारीदार परिधान टैलिट पहनकर अपनी संवेदना व्यक्त की है। यहां के लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इजरायल के प्रति अपनी एकजुटता जाहिर कर रहे हैं।

तेल अवीव की रहने वाली मीरा ने हमास के हमले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा इजरायल को दिए गए समर्थन के लिए भारत को धन्यवाद दिया।

धर्मकोट निवासी और मैक्लोडगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र पठानिया ने कहा, ''इजरायल (Israel) में हुए नरसंहार से हम सभी आहत हैं। दुख की इस घड़ी में हमारा समर्थन इजरायल के साथ है।'' उन्होंने कहा कि इस लड़ाई का असर यहां के कारोबार पर भी पड़ेगा और निकट भविष्य में इजरायली पर्यटक कम होंगे।

धर्मकोट को 'पहाड़ियों का तेल अवीव' कहा जाता है। यह हिमाचल का एकमात्र गांव है जहां यहूदी सामुदायिक केंद्र (Jewish Community Center) है। चबाड हाउस इजरायली पर्यटकों के लिए सभी सुविधाएं प्रदान करता है और पूजा स्थल के रूप में कार्य करता है।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर