गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

आज़म खान पर अभद्र टिप्पणी पर सपा नेताओं की चुप्पी मुस्लिम समुदाय का अपमान

None 2023-10-29 08:47:21
आज़म खान पर अभद्र टिप्पणी पर सपा नेताओं की चुप्पी मुस्लिम समुदाय का अपमान

समाजवादी पार्टी के मुस्लिम नेताओं को अखिलेश यादव से आज़म खान पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को हटाने की मांग करनी चाहिए

इस मुद्दे पर सपा के मुस्लिम नेताओं की चुप्पी पूरे मुस्लिम समुदाय का अपमान है

लखनऊ। अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष (Minority Congress State President) शाहनवाज़ आलम ने कहा है कि आज़म खान के परिवार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को प्रवक्ता बना दिये जाने पर समाजवादी पार्टी के मुस्लिम नेताओं की चुप्पी पूरे मुस्लिम समाज को शर्मिंदा करने वाली हरकत है। सपा के मुस्लिम सांसदों और विधायकों को इस मुद्दे पर निडर होकर अखिलेश यादव  से बात करनी चाहिए क्योंकि हो सकता है खुद अखिलेश यादव के संज्ञान में यह बात न हो। 

कांग्रेस मुख्यालय से जारी बयान में शाहनवाज़ आलम ने कहा कि मुरादाबाद के सपा सांसद एसटी हसन पर तो आज़म खान के व्यक्तिगत एहसान रहे हैं। उन्हें कांग्रेस द्वारा आज़म खान का सवाल उठाने पर नकारात्मक टिप्पणी करने के बजाए अखिलेश यादव से आईपी सिंह को प्रवक्ता पद से हटाने की मांग करनी चाहिये जिन्होंने आज़म खान के परिवार की महिलाओं को अपमानित करने वाली टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय को यह नहीं लगना चाहिये कि उनके वोटों से सांसद - विधायक बने लोग भी समाज के मान-सम्मान से समझौता कर रहे हैं। 

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि आज़म खान और मुस्लिम समुदाय के साथ सपा के खड़े न होने और कांग्रेस द्वारा मजबूती से उनकी आवाज़ उठाने का ही परिणाम रहा कि मुरादाबाद के मेयर चुनाव में कांग्रेस को एक लाख 19 हज़ार वोट मिला और सपा सिर्फ़ 14 हज़ार वोट पर ही सिमट गयी थी। वहीं कांग्रेस के 23 पार्षद जीते और सपा के सिर्फ़ 3 पार्षद ही जीत पाए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्पीड़न के शिकार इंडिया गठबंधन के हर नेता के साथ मजबूती से खड़ी है चाहे वो किसी भी दल के हों। 

आज़म के खिलाफ़ नफरती ट्वीट करने वाले को प्रवक्ता बनाकर क्या संदेश देना चाहते हैं अखिलेश



Lucknow ,Minority Congress State President, Shahnawaz Alam , silence of Muslim leaders , Muslim community.  Muslim MPs and MLA,IP Singh Samajwadi Party,Akhilesh Yadav , Shah Times ,Moradabad ,ST Hasan

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर