गुरुवार, 09 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

सिंगर अलका याग्निक को सुनाई देना हुआ बंद, सोशल मीडिया पर साझा किया अपना दर्द

None 2024-06-21 08:42:03
सिंगर अलका याग्निक को सुनाई देना हुआ बंद, सोशल मीडिया पर साझा किया अपना दर्द

90 के दशक की मशहूर गायिका अल्का याग्निक के इस बीमारी से पीड़ित होने की खबर सामने आने के बाद से ही हर कोई उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है।

~ Neelam Saini

Mumbai,(Shah Times)। जानी-मानी सिंगर अल्का याग्निक ने हाल ही में अपने हियरिंग लॉस से पीड़ित होने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। 90 के दशक की मशहूर गायिका अल्का याग्निक के इस बीमारी से पीड़ित होने की खबर सामने आने के बाद से ही हर कोई उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें Rare Sensory Hearing Loss हुआ है। यह एक दुर्लभ बीमारी है, जो किसी को भी अपना शिकार बना सकती है।

https://www.instagram.com/p/C8U2sbzsa2Q/?igsh=MWdoZzFwMGp3dWVwcw==

डॉक्टर्स के अनुसार इस बीमारी में आम तौर पर किसी भी व्यक्ति की सुनने की क्षमता धीरे-धीरे कम होती है। अकसर इस तरह की समस्या 60 से 70 की उम्र में आती है। लेकिन कुछ मामलों में किसी बीमारी या फिर अटैक के कारण सुनने की क्षमता कम हो सकती है। मशहूर सिंगर अलका याग्निक को भी इसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेंसरी न्यूरल हियरिंग लॉस बीमारी के
कारण उनकी सुनने की क्षमता प्रभावित हो गई है। उन्होंने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की थी। इस बीच यह सवाल उठता है कि क्या अलका फिर से सुन पाएगी।

आपको बता दे कि सेंसरी नर्व हियरिंग लॉस से पीड़ित 10 में से लगभग 9 लोगों के केवल एक कान की सुनने की क्षमता में कमी आती है। इस तरह का बहरापन अक्सर रात में होता है, सुबह उठने के तुरंत बाद महसूस हो सकता है कि हमें कम सुनाई दे रहा है। कई बार किसी से बातचीत करते समय अचानक अहसास होता है कि हमारी सुनने की क्षमता कम हो गई है। कई बार हेडफोन लगाने पर पता चलता है कि एक कान में कुछ सुनाई नहीं पड़ रहा है या कम सुनाई दे रहा है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

दरअसल अलका याग्निक काफी समय से सोशल मीडिया से दूर थीं। वह कहीं तस्वीरों में भी कम ही दिख रही थीं। इसलिए लोग उनसे लगातार सवाल कर रहे थे कि आप कहां हैं? कैसी है। जिसके अलका याग्निक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने फैंस के साथ अपना दर्द साझा किया ओर अपनी बीमारी के बारे में बताया।
सब लोग अब उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर