शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आग,एक ही परिवार से छह की मौत

None 2024-04-10 10:11:09
ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आग,एक ही परिवार से छह की मौत

इब्राहिमपुर गांव स्थित एक घर में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आग लग गयी। परिवार के छह लोगों की जलकर मौत हो गयी।

सासाराम, (Shah Times)। बिहार में रोहतास जिले के कछवा पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में मंगलवार को एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की जलकर मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि इब्राहिमपुर गांव स्थित एक घर में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आग लग गयी। 

इस दुर्घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की जलकर मौत हो गयी। मृतकों की पहचान भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़हर टोला निवासी देवराज चौधरी की 30 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी,बजरंगी कुमार (06), काजल कुमारी (04), शिवानी कुमारी (03) कांति कुमारी (06) और गुड़िया कुमारी के रूप में की गयी है। 

https://shahtimesnews.com/shah-times-delhi-april-24/

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आग में जलकर छह लोगों की हुयी मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर