गोजारा जिले के शाहरक इलाके में सोमवार शाम मस्जिद में नमाज अदा कर रहे लोगों पर एक हमलावर ने अचानक गाेलीबारी शुरू कर दी।
काबुल, (Shah Times) अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत हेरात में हमलावरों ने मस्जिद में गोलीबारी की, जिसमें छह लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य जख्मी हो गये।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मुफ्ती अब्दुल मतीन क़ानी ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर लिखा कि गोजारा जिले के शाहरक इलाके में सोमवार शाम मस्जिद में नमाज अदा कर रहे लोगों पर एक हमलावर ने अचानक गाेलीबारी शुरू कर दी।
इसमें छह लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये।इस हमले की अब तक किसी समूह या व्यक्ति ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
Shah Times Reporter
शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।