गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

उत्तरकाशी में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा: पायलट समेत छह यात्रियों की मौत

None • 2025-05-08 14:43:05
उत्तरकाशी में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा: पायलट समेत छह यात्रियों की मौत

उत्तरकाशी में गंगाणी के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत हो गई। एक यात्री गंभीर रूप से घायल, जांच जारी।

उत्तरकाशी (शाह टाइम्स) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ जब गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगाणी के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट सहित छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

https://shahtimesnews.com/india-pak-tension-how-to-protect-between-threats-of-nuclear-war-at-its-peak/

हादसा सुबह करीब 8:45 बजे हुआ जब एयरोट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा हेलीपैड से उड़ान भरकर हर्षिल की ओर जा रहा था। गंगाणी के पास अचानक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन दल, चिकित्सा टीम और अन्य आपदा राहत एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य शुरू किया।

हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। मृतकों में चार यात्री मुंबई से, एक आंध्र प्रदेश और एक उत्तर प्रदेश से थे, जबकि हेलीकॉप्टर को गुजरात निवासी पायलट रॉबिन सिंह उड़ा रहे थे। हादसे में घायल यात्री की पहचान मस्त भास्कर (51 वर्ष), आंध्र प्रदेश निवासी के रूप में हुई है।

मृतकों की सूची:

  1. कला सोनी (61), महिला, मुंबई
  2. विजया रेड्डी (57), महिला, मुंबई
  3. रुचि अग्रवाल (56), महिला, मुंबई
  4. राधा अग्रवाल (79), महिला, उत्तर प्रदेश
  5. वेदवती कुमारी (48), महिला, आंध्र प्रदेश
  6. रॉबिन सिंह (60), पुरुष, गुजरात – पायलट

घायल यात्री:

मस्त भास्कर (51), पुरुष, आंध्र प्रदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा, “यह बेहद दुखद घटना है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोक संतप्त परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।” मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों को हरसंभव मदद देने और हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

मौसम बना बड़ा कारण?
उल्लेखनीय है कि राज्य में इन दिनों चारधाम यात्रा जोरों पर है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री पहुंच रहे हैं। कुछ लोग पैदल यात्रा कर रहे हैं जबकि कई यात्री हेलीकॉप्टर सेवा का उपयोग कर रहे हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने खराब मौसम को लेकर चेतावनी भी जारी की है, जो हवाई यात्रा के लिहाज से चिंता का विषय है।

जांच और सतर्कता की आवश्यकता
प्रशासनिक अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में तकनीकी खराबी या खराब मौसम को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही सटीक कारण सामने आएगा।

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर