शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों को 26 जनवरी तक पूरा पूरा किया जाए:डॉ. अग्रवाल 

None 2023-08-05 01:54:30
स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों को 26 जनवरी तक पूरा पूरा किया जाए:डॉ. अग्रवाल 

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दो
ड्रेनेज सिस्टम तथा सीवरेज के कार्यों पर किया जा रहा विशेष फोकस 
शहरी विकास मंत्री ने विभागीय समीक्षा में दिए कई निर्देश

रिपोर्ट-एस.आलम अंसारी


देहरादून। शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ शहरी विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। विभागीय मंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी से संबंधित बहुत से निर्माण कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं जिनमें स्मार्ट शौचालय, स्मार्ट स्कूल, क्रैश बिल्डिंग, इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन, स्मार्ट अवशिष्ट वाहन संचालन, परेड ग्राउण्ड का सौन्दर्यीकरण, स्मार्ट लाइब्रेरी, पलटन बाजार का सौन्दर्यीकरण, फसाड के कार्य आदि प्रमुख हैं।
शहरी विकास मंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी के अन्य कार्यों में सड़क निर्माण, ड्रेनेज सिस्टम तथा सीवरेज के कार्यों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण इन निर्माण कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हुआ है जिसे जल्द से जल्द पूरा कर दिया जायेगा।

https://shahtimesnews.com/shah-times-dehradun-5-august-23-e-paper/
Shah Times Dehradun  5   August 23 E-PAPER 

डॉ अग्रवाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा निर्माण कार्यों को 26 जनवरी 2024 तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों में पहले की अपेक्षा गति आयी है जिससे स्मार्ट सिटी के दायरे में आने वाले कुछ निर्माण कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है।इस अवसर पर सीईओ, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट सोनिका, अपर सचिव, शहरी विकास नवनीत पाण्डे तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर