गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

None • 2024-02-19 16:02:58
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी

शिमला । हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में रविवार रात से बर्फबारी जारी है और कई स्थानों पर हल्की आंधी चली। राज्य के बाकी हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं।

शिमला मौसम कार्यालय के अनुसार लाहौल-स्पीति जिले के कुकमसेरी में 50 सेमी हिमपात हुआ, जिला मुख्यालय केलांग में 15 सेमी और किन्नौर के कल्पा में 1.5 सेमी हिमपात हुआ। चंबा के भरमौर में 11 मिमी, मनाली में नौ मिमी, डलहौजी में पांच सेमी और चंबा में चार मिमी बारिश हुई।

राज्य का न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री ऊपर रहा; कुकमसेरी शून्य से 0.5 डिग्री नीचे, कल्पा 0.5 डिग्री, मनाली और डलहौजी 2.8 डिग्री, और शिमला 7.2 डिग्री (सामान्य से 3.8 डिग्री ऊपर), हवाई अड्डा भुंतर 6.5 और जुब्बरहटी में तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
धर्मशाला और बिलासपुर में तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस, कांगड़ा में 13.8 डिग्री सेल्सियस (सबसे गर्म), वम्बा और ऊना में 9 डिग्री सेल्सियस, मंडी में 9.8 डिग्री सेल्सियस और नाहन में 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

व्हाट्सएप पर शाह टाइम्स चैनल को फॉलो करें

राज्य में दो पश्चिमी विक्षोभ, एक चक्रवाती परिसंचरण और उत्तर पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हवाओं के कारण अगले 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश या हिमपात के आसार जताये गये हैं। मौसम विभाग ने राज्य में बहुत भारी बारिश या ओलावृष्टि के आसार जताते हुए रेड अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग ने 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटों में राज्य में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।

#ShahTimes

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर