शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

मजदूर दिवस पर समाजसेवी टीम ने किया सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन

None 2024-05-01 17:55:41
मजदूर दिवस पर समाजसेवी टीम ने किया सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन

किसान-मजदूर व फौजी भाईयों को मजदूर दिवस पर समर्पित रहा सामूहिक राष्ट्रगान

मुजफ्फरनगर,(Shah Times)। जनपद की समाजसेवी टीम द्वारा प्रत्येक माह की पहली तारीख़ को आयोजित होने वाला सामूहिक राष्ट्रगान आज अलमासपुर चौराहे पर किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाकियू टिकैत के मंडल महासचिव नितिन राठी शामिल रहे।


आज का सामूहिक राष्ट्रगान मजदूर दिवस पर किसान-मजदूर व फौजी भाईयों को समर्पित किया गया। जनपद की समाजसेवी टीम ने सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन अलमासपुर चौराहे पर किया, जिसमें सभी किसान-मजदूर व फौजी भाईयों को याद किया गया और उनके हक में काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि आज का सामूहिक राष्ट्रगान किसान-मजदूर व फौजी भाईयों को समर्पित किया गया है, क्योंकि आज मजदूर दिवस है, किसानों के साथ-साथ मजदूर तबके के बारे में भी सभी को सोचना चाहिए।

https://youtu.be/n2JWVDD8bUA?si=2Y7Msu4MsasfYqRp

किसान व मजदूर एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों का ही वर्षों पुराना संबंध है। खेत में जिस तरह से किसान-मजदूर मिलकर काम करते हैं, उसी प्रकार देश की सीमा पर डटे फौजी भाई भी देश की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों से शहर के विभिन्न चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया जा चुका है और अब कस्बों में यह कार्यक्रम होगा। एक दिन ऐसा आएगा कि पूरी समाजसेवी टीम हजारों लोगों के साथ दिल्ली के लाल किले पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन करेगी।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल महासचिव नितिन राठी ने कहा कि समाजसेवी टीम द्वारा किया गया यह कार्यक्रम बेहद सराहनीय है और इस कार्यक्रम से सभी वर्गो के लोग जुड रहे। किसानों और मजदूरों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग भी सामूहिक राष्ट्रगान में शामिल हो रहा है।

इस अवसर पर नितिन राठी मंडल महासचिव भारतीय किसान यूनियन टिकैत, अलमासपुर व्यापार मंडल के व्यापारी हिमांशु सैनी, प्रदीप, सचिन प्रजापति अलमासपुर व्यापार मंडल, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से फैजुररहमान, भारत लोक सेवा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक डॉक्टर खुर्रम, श्याम भाई, गायक सतपाल व बडी संख्या में क्षेत्र के निवासी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर