गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

कारगिल विजय में रहा देवभूमि के सैनिकों का बड़ा योगदान : राज्यपाल 

None • 2023-07-26 22:07:16
कारगिल विजय में रहा देवभूमि के सैनिकों का बड़ा योगदान : राज्यपाल 

विजय दिवस के मौके पर राज्यपाल ने पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

राज्यपाल ने की शौर्य स्थल में पूर्व सैनिक और वीरांगनाओं से भी मुलाकात 

रिपोर्ट- एस.आलम अंसारी 
देहरादून। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने चीड़बाग, शौर्य स्थल स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कारगिल विजय के दौरान अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले शूरवीरों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कारगिल में हमारे वीर जवानों ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भी अपने शौर्य व पराक्रम से दुश्मनों को परास्त कर जो विजय हासिल की थी वह ऐतिहासिक थी।

राज्यपाल ने कहा कि उन बहादुर जांबाजों के शौर्य, पराक्रम और देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की कहानियां प्रत्येक देशवासी को याद रखनी चाहिए। कारगिल युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने देश की आन, बान और शान के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, जिसे हमें कभी भुलाना नहीं चाहिए।उन्होंने कहा कि कारगिल में हमारे 527 जांबाज सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया, जिसमें देवभूमि उत्तराखण्ड के 75 जवान शामिल थे, आज उन्हें याद करने का दिन है। राज्यपाल ने कहा कि इस विजय में देवभूमि उत्तराखण्ड के सैनिकों का बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान अपनी बहादुरी व शौर्य का परचम लहराया। कारगिल के वीर जवानों की वीर गाथा हम सभी को राष्ट्र प्रेम व देश भक्ति की प्रेरणा देती है। 

https://shahtimesnews.com/shah-times-dehradun-26-july-23-e-paper/
Shah Times Dehradun 26 July 23 E-PAPER

राज्यपाल ने कहा कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि वीर जवानों के परिवारों, वीरांगनाओं और युद्ध में घायल हुए जवानों की हर संभव मदद करें, यही उन शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर राज्यपाल ने शौर्य स्थल में पूर्व सैनिक और वीरांगनाओं से भी मुलाकात की। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल संजीव खत्री, डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर अनिरबान दत्ता सहित उत्तराखण्ड सब एरिया के अधिकारीगण, पूर्व सैनिक और वीर नारियां उपस्थित रहीं।

https://shahtimesnews.com/
शाह टाइम्स की ताज़ा खबरों और ई - पेपर के लिए लॉगिन करें

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर