शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

भारत कि कुछ गुफाएं जो आज भी करती है अपना इतिहास बयां है।

None 2025-05-03 18:16:41
भारत कि कुछ गुफाएं जो आज भी करती है अपना इतिहास बयां है।
भारत कि कुछ गुफाएं जो आज भी करती है अपना इतिहास बयां है।   घूमने का शौक हर इंसान को होता है। शायद ही ऐसा कोई हो जिसे घूमना अच्छा नही लगता है। लेकिन घूमने की अगर बात कि जाए तो पूरी दुनियां में बहुत सी जगह है। इनमें भारत भी पीछे नही है। प्रकति से लेकर पहाडों और नदियों में भारत का एक अलग ही स्थान है। इसी के साथ भारत में बहुत सी ऐसी जगहें जो आज भी अपना इतिहास बयां करती है। जी हां, आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही गुफाओं के बारे में बताने वाले हैं जहां आज भी अतीत की कहानी गुंजती है। तो चलिए जानते है कौन सी है वह जगहें।
जब खूबसूरती की बात होती है तो भारत का भी पीछे नही रहता है। यहां घूमने के ल‍िए कई ऐसी जगहें हैं जो खूबसूरती की म‍िसाल पेश करती हैं। लोग पहाड़ों पर घूमने जाना पसंद करते हैं। इसके अलावा बीच भी लोगों की ल‍िस्‍ट में शाम‍िल होता है। हालांक‍ि भारत में स‍िर्फ पहाड़ और बीच ही नहीं, बल्कि कई गुफाएं भी हैं जो फेमस हैं।जब भी भारत के प्राचीन गुफाओं की बात होती है तो ज्‍यादातर लोग अजंता और एलोरा या फ‍िर एलीफेंटा गुफाओं के बारे में ही बात करते हैं। लेक‍िन यहां ऐसी कई ऐतिहासिक खूबसूरत गुफाएं हैं, जिनका दीदार हर क‍िसी को एक बार जरूर करना चाह‍िए। कुछ में बेहतरीन मूर्तियां और नक्काशी है, जबकि कुछ में स्टैलेग्माइट्स और स्टैलेक्टाइट्स हैं। कई को तो यूनेस्को की वर्ल्‍ड हेर‍िटेज साइट में भी जगह म‍िली है। तो आइए उन गुफाओं के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं।

अजंता गुफाएं, महाराष्ट्र

ये गुफाएं महाराष्‍ट्र में हैं।  यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोषित किया हुआ है। आपको बता दें क‍ि यहां पर 30 गुफाएं हैं जो बौद्ध धर्म से जुड़ी हैं। यहां की दीवारों पर बनी वॉल पेंट‍िंग्‍स पूरी दुनि‍या में मशहूर है। इसके अलावा भगवान बुद्ध के जीवन प्रसंगों को दर्शाने के लि‍ए कई मूर्तियां भी बनाई गईं हैं।

एलोरा गुफाएं, महाराष्ट्र

ये भी महाराष्ट्र में हैं। यहां आपको हिंदू, बौद्ध और जैन धर्मों का अद्भुत संगम देखने को म‍िलता है। यहां की सबसे प्रमुख गुफा "कैलाश मंदिर" है ज‍िसे एक ही पत्थर को काटकर बनाया गया है। यह गुफाएं 6वीं से 10वीं सदी के बीच बनी थीं।

बोर्रा गुफाएं, आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के पास बोर्रा गुफाएं स्थित हैं। यह गुफाएं अरावली पहाडियों से घ‍िरी हुईं हैं। इन गुफाओं को प्राकृतिक चूना पत्थर से बनाया गया है। यह जगह नेचर लवर्स के ल‍िए बेस्‍ट है।

बाघ गुफाएं, मध्य प्रदेश

बाघ गुफाएं मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित हैं। यह गुफाएं भी बौद्ध धर्म से जुड़ी हैं। इनकी दीवारों पर बनी चित्रकारी देखने में बेहद आकर्षक लगती है। ऐसा बताया जाता है क‍ि इन गुफाओं को चट्टानों को काटकर बनाया गया था। इनमें बौद्ध विहार भी मौजूद हैं।

अमरनाथ गुफा, जम्मू और कश्मीर

यह गुफा धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। हर साल हजारों श्रद्धालु यहां अमरनाथ यात्रा के दौरान इस गुफा में स्थित बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन करने आते हैं। इस गुफा को प्राकृति का चमत्कार माना जाता है।

एलीफेंटा गुफाएं, मुंबई

मुंबई से कुछ दूरी पर स्थित एलीफेंटा गुफाएं भी दुन‍िया भर में बहुत मशहूर है। इन गुफाओं को भोलेनाथ को समर्पित क‍िया गया है और यहां 'त्रिमूर्ति' की भव्य मूर्ति देखने को मिलती है। इसे भी UNESCO ने संरक्षित विश्व धरोहर स्थलों में शामिल क‍िया है।  
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर