शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

हमारी हेल्थ के लिए कुछ घरेलू नुस्खे नही होते किसी चमत्कार से कम?

None 2025-11-08 18:15:48
हमारी हेल्थ के लिए कुछ घरेलू नुस्खे नही होते किसी चमत्कार से कम?
हमारी हेल्थ के लिए कुछ घरेलू नुस्खे नही होते किसी चमत्कार से कम?   कुछ लोग अक्सर पेट की समस्या से परेशान रहते हैं जैसे, गैस बनना, पेट अच्छे से साफ ना होना और पेट फूला रहना। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए वह बहुत सी दवाइयां का सेवन करते हैं और बहुत से घरेलू उपाय भी करते हैं। लेकिन कभी-कभी यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि आराम नहीं मिलता और यह लगातार होती रहती है।तो चलिए अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बताने वाले हैं जिसका इस्तेमाल करने से आप पेट की इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।आईए जानते हैं कौन सा है वह घरेलू नुस्खा। हमारी सेहत का सबसे पहला कनेक्शन हमारे पेट से जुड़ा होता है। अगर पेट साफ नहीं रहता तो कब्ज, गैस, एसिडिटी, सिर दर्द, मुंह की बदबू, स्किन पर पिंपल्स जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में पेट की सफाई करना बहुत जरूरी है, वो भी नेचुरल और आसान तरीके से। कब्ज का घरेल इलाज क्या है और पेट साफ करने के लिए घरेलू उपाय कैसे फायदेमंद हैं? अगर आप भी यह सोच रहे हैं, तो आज हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे जो पेट के कोने-कोने को साफ कर सकता है। यहां हम बात कर रहे हैं दही कि। अगर आप भी सुबह उठते ही भारीपन या पेट फूलने जैसी दिक्कत महसूस करते हैं, तो आज से ही एक बेहद आसान घरेलू उपाय अपनाइए। बस रात को सोने से पहले दही में एक खास चीज मिलाकर खा लीजिए, अगली सुबह पेट एकदम साफ हो जाएगा। दही में क्या मिलाएं? इस खास चीज का नाम है इसबगोल। जी हां, वही इसबगोल जो आमतौर पर कब्ज के इलाज में इस्तेमाल होता है। लेकिन, जब इसे दही के साथ मिलाकर खाया जाता है, तो यह पेट के कोने-कोने की गंदगी को भी साफ करने में मदद कर सकता है। दही और इसबगोल के मिश्रण का सेवन करने से होने वाले फायदे? दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं जो पाचन में सुधार करते हैं। आंतों की सफाई होना इसबगोल में घुलनशील फाइबर होता है जो आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। सूजन से राहत मिलना यह मिश्रण पेट की सूजन, गैस और अपच से राहत दिलाता है। पेट डीटॉक्स होना यह प्राकृतिक तरीके से पेट को डिटॉक्स करता है। कब्ज से राहत मिलना कब्ज की समस्या हो तो यह रामबाण इलाज है। कैसे और कब करें इसका सेवन इस मिश्रण को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी ताजे दही में 1 से 2 चम्मच इसबगोल मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करें और सोने से 10-15 मिनट पहले खा लें। इसके बाद पानी न पिएं, ताकि यह पेट में जाकर अच्छे से काम कर सके। किन लोगों को फायदा होगा? जिनको रोज सुबह पेट साफ नहीं होता. जिनको अक्सर गैस, एसिडिटी और कब्ज की शिकायत रहती है। जो वजन घटाना चाहते हैं और पेट की गंदगी निकालना चाहते हैं। जिन्हें नींद अच्छी नहीं आती क्योंकि खराब पेट भी नींद को बिगाड़ता है। इन बातों का भी रखें ध्यान। ध्यान रहे दही हमेशा ताजा और बिना नमक-शक्कर वाला हो।इसबगोल की मात्रा जरूरत से ज्यादा न लें वरना उल्टा असर कर सकता है।डायबिटीज या कोई गंभीर बीमारी है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। निष्कर्ष दही और इसबगोल का यह आसान सा घरेलू उपाय ना सिर्फ आपके पेट को पूरी तरह साफ करता है, बल्कि आपकी पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाता है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है और यह बहुत ही सस्ता, सरल और नेचुरल उपाय है। तो अगर आप चाहते हैं कि हर सुबह आपका पेट एकदम साफ हो और आप दिनभर हल्का और एनर्जेटिक महसूस करें, तो आज रात से ही यह उपाय अपनाना शुरू कर दीजिए।
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर