शुक्रवार, 10 July 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
SmarterASP.NET Hosting
None

कुछ लोगों के लिए फायदे की जगह नुकसानदायक हो सकता है मखाने का सेवन करना?

None 2025-03-04 17:52:52
कुछ लोगों के लिए फायदे की जगह नुकसानदायक हो सकता है मखाने का सेवन करना?

ड्राई फ्रूटस हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। जिनमें से मखाना भी एक है। वैसे तो मखाना हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को मखाने का सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। जी हां, कुछ लोगों को मैं खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर किन लोगों को मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए।

मखाने जिन्हें फॉक्स नट्स या कमल के बीज के रूप में भी जाना जाता है। ये एक लोकप्रिय स्नैक है जो अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। ये प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और इन्हें अक्सर हेल्दी डाइट के हिस्से के रूप में खाया जाता है। हालांकि, मखाने सभी के लिए सही नहीं हैं। कुछ लोगों को मखाने खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। सुपरफूड कहा जाना वाला मखाना भी सभी के लिए अच्छा नहीं हो सकता है। आईए जानते हैं कि नहीं मखाने की सेवन से बचना चाहिए।

इन लोगों को नहीं करना चाहिए मखाना का सेवन

एलर्जी वाले लोग

मखाने से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। एलर्जी के लक्षणों में खुजली, सूजन और सांस लेने में कठिनाई शामिल हो सकती है।

किडनी की पथरी वाले लोग

मखाने में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो किडनी की पथरी वाले लोगों के लिए समस्या पैदा कर सकती है।

दस्त होने पर

मखाने में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो दस्त को और खराब कर सकती है।

ब्लड प्रेशर कम होने पर

मखाने ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं, जो लो बीपी वाले लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है।

डायबिटीज वाले लोग

मखाने ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं, इसलिए डायबिटीज वाले लोगों को इनका सेवन सीमित करना चाहिए।

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को मखाने खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

पाचन संबंधी समस्या वाले लोग

मखाने में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो कुछ लोगों में गैस और सूजन पैदा कर सकती है।

ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर