गुरुवार, 08 October 2026
GOLD ₹0 ▼ 0%
SENSEX 0 ▼ 0%
BITCOIN $0 ▼ 0%
38°C मुजफ्फरनगर
🔔 Google पर Shah Times की खबरें पाने के लिए क्लिक करें
EDITION:
BREAKING
#ShahTimes #Muzaffarnagar #Bijnor #Moradabad #BreakingNews #Politics #Education #Crime #Sports #Business
Advertisement Advertisement
None

राहुल गांधी जैसे कुछ नमूने सियासत में जरूरी : योगी आदित्यनाथ

None • 2025-03-26 14:20:57
राहुल गांधी जैसे कुछ नमूने सियासत में जरूरी : योगी आदित्यनाथ

यूपी पॉलिटिक्स: सीएम योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कांग्रेस पर भी उठाए सवाल

"उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को भारत तोड़ो अभियान बताया और कांग्रेस की नीतियों पर सवाल खड़े किए। जानिए पूरी खबर।"

लखनऊ, (Shah Times)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा जुबानी हमला किया है। एक साक्षात्कार में उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को भारत तोड़ो अभियान का हिस्सा करार दिया और उन पर विदेशों में भारत की आलोचना करने का आरोप लगाया।

'राहुल जैसे कुछ नमूने सियासत में जरूरी' - सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राहुल गांधी जैसे कुछ नेता राजनीति में बने रहना जरूरी हैं, ताकि भाजपा का मार्ग और अधिक स्पष्ट बना रहे।

महात्मा गांधी के सपने पर उठाए सवाल

सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "अगर भारत को श्रेष्ठ भारत बनाना था, तो कांग्रेस ने छह से दस दशकों तक क्या किया? राहुल गांधी को अपने दादा, दादी और पिता से पूछना चाहिए था कि उन्होंने देश के लिए यह कार्य क्यों नहीं किए?"

उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी ने 1916 में काशी की संकरी गलियों पर कड़ी टिप्पणी की थी, लेकिन कांग्रेस ने उनके सपनों को साकार नहीं किया। पीएम मोदी ने अब उस सपने को पूरा किया है।

कांग्रेस पर गंभीर आरोप

सीएम योगी ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा:

  • कांग्रेस ने तीन तलाक खत्म करने का कदम क्यों नहीं उठाया?
  • कुंभ को विश्व स्तर पर गौरवशाली बनाने में कांग्रेस असफल क्यों रही?
  • कांग्रेस देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर देने में विफल क्यों रही?
  • कांग्रेस अयोध्या विवाद को सुलझाने के बजाय उसे विवादित बनाए रखना चाहती थी।

अयोध्या में दिख रही नए युग की झलक

सीएम योगी ने अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि आज हर दिन लाखों लोग मंदिर के दर्शन के लिए आ रहे हैं। अयोध्या अब एक नई आध्यात्मिक नगरी के रूप में उभर रही है, जिसे हर भारतीय गर्व से देख सकता है।

"CM Yogi Adityanath Attacks Rahul Gandhi, Questions Congress Policies"

-->
ADVERTISEMENT
None

None

Shah Times Reporter

शाह टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता। स्थानीय, राजनीतिक, अपराध, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग।

BREAKING NEWS

TRENDING

ताज़ा ख़बरें
BREAKING NEWS
ADVERTISEMENT

Your Ad Here
TRENDING
आज का ई-पेपर
मुजफ्फरनगर (12 पेज)
बिजनौर (10 पेज)
सहारनपुर (11 पेज)
मुरादाबाद (14 पेज)
Home Video Epaper Reel Menu
Chat With Us
SHAH TIMES
ख़बरें छुपाता नहीं, छापता है
🏠 होम ⚡ ब्रेकिंग न्यूज़ 📰 ताज़ा खबरें 🇮🇳 देश 🌍 दुनिया 🏛 राजनीति 🚔 क्राइम 📈 बिजनेस 🏏 स्पोर्ट्स 🎓 शिक्षा ❤️ स्वास्थ्य 📰 ई-पेपर